सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल शिक्षा निदेशालय ने 15 के बजाय 17 अगस्त को सभी सरकारी स्कूलों में किया “अवकाश” घोषित

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 17 अगस्त 2026, सोमवार को अवकाश रहेगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में 15 अगस्त को कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं।
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश सरकार की स्वीकृति के बाद 17 अगस्त को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। यह अवकाश 15 अगस्त को स्कूल स्तर, उपमंडल स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की भागीदारी के एवज में घोषित किया गया है।


आदेश में सभी उप निदेशकों—माध्यमिक, प्रारंभिक एवं गुणवत्ता शिक्षा—के साथ-साथ सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसरों के प्रधानाचार्यों को आदेशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्कूल शिक्षा निदेशालय के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोहों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार की मंजूरी के बाद अगले कार्यदिवस यानी 17 अगस्त को अवकाश देने का निर्णय लिया गया है।


यह आदेश निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली (IAS) की ओर से जारी किया गया है। आदेश की प्रतियां शिक्षा विभाग के सचिव, समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक, सभी उप निदेशकों, सरकारी स्कूल परिसरों के प्रधानाचार्यों और BEEO को आवश्यक कार्रवाई एवं अनुपालना के लिए भेजी गई हैं।
ऐसे में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सोमवार को स्कूल नहीं जाना होगा और 18 अगस्त से स्कूलों में नियमित शैक्षणिक कार्य शुरू होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

विधान सभा अध्यक्ष पठानिया ने दी प्रदेश तथा देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Sun Aug 16 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेश व देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में पठानिया ने कहा कि हम जहाँ आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है वहीं हमारा देश अब दुनिया में शिखर की ओर अग्रसर है। […]

You May Like

Breaking News