इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो मामला, CM व उनकी पत्नी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, देहरा, कांगड़ा
जिला पुलिस देहरा ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना रक्कड़ में दर्ज एक शिकायत के आधार पर की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 फरवरी 2026 को थाना रक्कड़ में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें बताया गया कि इंस्टाग्राम पर प्रसारित एक वीडियो में एक आईडी धारक द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा उनकी धर्मपत्नी के विरुद्ध अभद्र भाषा और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।


शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी। थाना रक्कड़ ने साइबर सेल और डीसीआरबी टीम देहरा की सहायता से तकनीकी विश्लेषण किया, जिसके आधार पर संबंधित इंस्टाग्राम आईडी धारक की पहचान सुनिश्चित की गई।

पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर संख्या 12/26 दिनांक 17.02.2026 को विधिवत दर्ज कर ली।
जिला पुलिस के अनुसार, त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बद्दी पुलिस की सहायता से हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की सीमा के समीप से हिरासत में लिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी है।
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचने की अपील की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर वन मंडल की सतर्कता से वनाग्नि प्रभावित क्षेत्र में 70% की कमी, दुर्गम पहाड़ियों में पाया आग पर काबू

Thu Feb 19 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर वन मंडल की सतर्कता से is वर्ष वनाग्नि प्रभावित क्षेत्र में 70% की कमी आई है। इस दौरान दुर्गम पहाड़ियों में भी स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया है। Chandulal B Tashildar, वन संरक्षक, रामपुर ने जारी सूखे के बीच […]

You May Like