सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल सरकार 700 करोड़ रुपये का नया ऋण लेगी, कुल कर्ज 1.08 लाख करोड़ के करीब

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार इस महीने 700 करोड़ रुपये का नया ऋण लेगी। भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह ऋण अधिसूचित हो चुका है। 7 जुलाई को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के माध्यम से इसकी नीलामी होगी और 8 जुलाई को राशि राज्य सरकार के खाते में आ जाएगी।

यह ऋण 13 वर्ष की अवधि के लिए लिया जा रहा है, जिसकी अदायगी जुलाई 2039 में की जाएगी।
चालू वित्त वर्ष में राज्य सरकार अब तक 2,800 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है।

इसमें अप्रैल में 900 करोड़, मई में 500 करोड़, जून में 700 करोड़ और जुलाई में 700 करोड़ रुपये का ऋण शामिल है। केंद्र सरकार ने दिसंबर तक हिमाचल के लिए लगभग 6,000 करोड़ रुपये की ऋण सीमा निर्धारित की है।
सरकार के अनुसार यह ऋण राज्य के कोषागार में वित्तीय संतुलन बनाए रखने और विकास कार्यों के लिए धन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया जा रहा है।

राज्य सरकार को वेतन, पेंशन और पुराने ऋणों की अदायगी सहित विभिन्न खर्चों के लिए हर महीने लगभग 2,200 करोड़ रुपये की आवश्यकता होती है। नए ऋण के बाद हिमाचल प्रदेश पर कुल कर्ज का बोझ बढ़कर लगभग 1.08 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

व्यापार बोर्ड की बैठक में हिमाचल ने उठाए निर्यात और औद्योगिक विकास के अहम मुद्दे, पीयूष गोयल ने दिया सहयोग का भरोसा

Sat Jul 4 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित व्यापार बोर्ड की बैठक में हिमाचल प्रदेश ने व्यापार, निर्यात संवर्धन और औद्योगिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए। बैठक में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व उद्योग मंत्री […]

You May Like

Breaking News