DGP हिमाचल संजय कुंडू बोले- पुलिस को कभी छुट्टी नहीं होती, जहां महिलाएं बच्चे सुरक्षित वही राज्य ‘सुरक्षित’

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के DGP संजय कुंडू ने कहा पुलिस का काम निरंतर चलता रहता है इसमें कोई विराम या छुट्टी नहीं होती, महिलाये और बच्चे प्रदेश में सुरक्षित हो तभी कोई राज्य अपने आपको सुरक्षित समझ सकता है।

संजय कुंडू ने प्रेस क्लब शिमला में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में भाग लेते हुए पत्रकारों को सम्बोधित किया जिसमें उन्होंने पुलिस के साथ साथ पत्रकारों की अहम भूमिका पर बात रखी।

उन्होंने कहा मीडिया का एहम रोल हमारे लिए रहता है और समय समय पर लोगो तक जानकारी साझा होती है, चाहे कोरोना को लेकर जानकारी हो या क्राइम को लेकर, सोशल मीडिया पर लोगो का ओपिनियन भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

इसके अलावा साइबर क्राइम जो ज्वलंत मुद्दा है भविष्य में बढ़ने वाला क्राइम साइबर क्राइम है इसलिए इस पर कड़ी नज़र पुलिस की है इसके लिए अलग से थाने बनाने की भी मांग सरकार से की है।

नशाखोरी भी एक विषय है लेकिन इसमें काफी हद तक कमी पिछले वर्ष के मुकाबले आयी है, रोड एक्सीडेंट को लेकर भी पुलिस सतर्क है।

आने वाले समय में इसको और सुदृढ़ करने का प्रयास है ये एक दम नहीं हो सकता लेकिन इसका कार्य शुरू हो चूका है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बारिश से प्रभावितों को त्वरित दें फौरी राहत, राहत और पुनर्वास कार्यों की हो रही सुचारू मॉनिटरिंग-DC

Tue Jul 20 , 2021
एप्पल न्यूज़, धर्मशाला उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि भारी बारिश से प्रभावित लोगों को त्वरित फौरी राहत उपलब्ध करवाने के लिए सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं इसके साथ ही नुक्सान का आकलन कर राहत मैनुअल के तहत आर्थिक राहत भी त्वरित देने के लिए कहा गया है। […]

You May Like

Breaking News