file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

वॉशिंगटन एप्पल पर 20 % इंपोर्ट ड्यूटी घटाना हिमाचल के सेब बागवानों के खिलाफ, प्रदेश भाजपा का शीर्ष नेतृत्व फैसले पर स्पष्ट करे स्थिति- नरेश चौहान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

केंद्र सरकार की ओर से विदेशी सेब पर आयात शुल्क कम करने पर कांग्रेस बिफर गई है। कांग्रेस ने इस फैसले को पूरी तरह किसान और बागवान विरोधी बताया है।

कॉन्ग्रेस ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी ने विदेशी सेब का आयात शुल्क ऑफिस दी करने का झूठा वायदा बागवान उसे किया।

यह शुल्क बढ़ाने के बजाय 20 फ़ीसदी कम करना से बागवानी से जुड़े लाखों लोगों के साथ अन्याय है।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश के लाखों परिवार सेब की अर्थव्यवस्था से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि लगभग 7 लाख लोग प्रदेश के अंदर सेब की अर्थव्यवस्था से सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं। बागवान से लेकर रेडी चलाने वाले तक हर कोई इसका हिस्सा है।

नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम मोदी ने सेब बागवानों से चुनावी वादे किए लेकिन अमेरिका दौरे पर जाकर सेब पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 20 फ़ीसदी कम कर दिया।

बागवानों की ओर से 100 फ़ीसदी इंपोर्ट ड्यूटी की मांग की जाती रही है लेकिन केंद्र सरकार ने 70 फ़ीसदी ड्यूटी को घटाकर 50 फ़ीसदी कर दिया। उन्होंने इस फैसले को प्रदेश के सेब बागवानों के विरुद्ध बताया प्रदेश की कांग्रेस सरकार बागवानों के साथ है।

वहीं उन्होंने प्रदेश भाजपा नेताओं से भी इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। प्रदेश के भाजपा नेता बताएं कि क्या वे प्रदेश के सेब बागवानों के साथ हैं या केंद्र सरकार के फैसले के साथ है।

उन्होंने मांग की है कि सरकार को सेब के आयात शुल्क को बढ़ाकर 100 फ़ीसदी करना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

सेब "कार्टन बक्सों" की कीमतों में आएगी 11 से 23% की कमी, बागवानों को बड़े पैमाने पर मिलेगी राहत- नरेश

Fri Jun 30 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही के अपने अमरीका दौरे के दौरान वाशिंगटन एप्पल पर आयात शुल्क 20 प्रतिशत कम करने का फैसला प्रदेश के बागवानों के साथ एक बड़ा धोखा है जिसकी प्रदेश सरकार एवं कांग्रेस पार्टी कड़ा […]

You May Like

Breaking News