file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

10 से 23 जुलाई तक होगी “श्रीखंड महादेव” यात्रा, यात्रियों से लिया जाएगा 250 रुपए पंजीकरण शुल्क- DC

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने श्री खंड यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जारी किए दिशा निर्देश

एप्पल न्यूज, निरमंड

उतर भारत की सबसे कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा इस वर्ष 10 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी।

23 जुलाई को श्रद्धालुओं का आखिरी जत्था प्रशासन की ओर से रवाना किया जाएगा। यात्रा को 5 सेक्टरों में बांटा जाएगा और यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

उपायुक्त कुल्लू एवं श्रीखंड महादेव यात्रा ट्र्स्ट की अध्यक्षा तोरुल एस रवीश ने यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में यह बात कही।

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निरमंड उपमंडल के प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश जारी किए।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों को यात्रियों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष आपदा से यात्रा रूट के जो रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनका मरम्मत कार्य चल रहा है।

यात्रियों के ठहराव के सभी स्थानों पर उचित आधारभूत सुविधा प्रदान करने के लिए प्रशासन प्रयासरत है। उन्होंने संबंधित विभागों को मामले पर तेजी से कार्य करने और आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने यात्रा ट्रस्ट के सदस्यों, चायल, जुआगी पंचायत के व्यापारियों के साथ श्री खंड यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा भी की।

ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एवं मिल्कफेड के चेयरमेैन बुद्धि सिंह ठाकुर ने भी इस दौरान प्रशासन से विभिन्न मामलों में विस्तार से चर्चा की और कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

उन्होंने यात्रा के सफल आयोजन की कामना की और श्रद्धालुओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए सहयोग का भी आह्वान किया। 

इस मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि सभी यात्रियों को पंजीकरण के द्वारा ही यात्रा पर रवाना किया जाएगा। यात्रियों के स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल टीमें तैनात की जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि यात्रा पंजीकरण शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 250 रुपए का पंजीकरण शुल्क यात्रियों से लिया जाएगा।

पंजीकरण ऑनलाइन होगा और इस संबंध में पंजीकरण पोर्टल को कुछ दिनों में चालू किया जाएगा। विभिन्न विभागों के समन्वय से यात्रा के सफल आयोजन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यात्रा के दौरान पर्वतारोहण संस्थान का दल भी तैनात रहेगा। इसके अलावा रेस्क्यू दल भी विभिन्न स्थानों पर तैनात किए जाएंगे। 

सिंघगाड, थाचडू, कुनशा, भीम डवारी,और पार्वती बाग में प्रशासन द्वारा बेस कैंप स्थापित किए जाएंगे। इन बेस कैंपों में विशेष रूप से मेडिकल स्टाफ, रेवेन्यू,और रेस्क्यू टीम तैनात रहेगी। 

इसमें सैक्टर मजिस्ट्रेटों और उनके साथ पुलिस अधिकारी, अटल बिहारी वाजपाई पर्वतारोही संस्थान मनाली, जलशक्ति,वन विभाग स्वास्थ्य विभाग आदि के प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी।

डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ, तहसीलदार निरमंड रजत शर्मा, ट्रस्ट सदस्य गोविंद प्रसाद शर्मा, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, जल शक्ति विभाग अधिशासी अभियंता किशोर कुमार, बीएमओ निरमंड संजय आनंद, नायब तहसीलदार उमादत्त बीडीओ नरेश कुमार सहित संबंधित पंचायतों के जन प्रतिनिधि, ट्रस्ट के अन्य सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी इस मौके पर उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

IPL 2025 Final- RCB ने रचा इतिहास, पंजाब को हराकर पहली बार बना चैंपियन

Wed Jun 4 , 2025
एप्पल न्यूज ब्यूरो, अहमदाबाद 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार अपना पहला आईपीएल खिताब जीत लिया। IPL 2025 के फाइनल में बेहद रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर RCB ने इतिहास रच दिया। पंजाब के बल्लेबाज शशांक सिंह की […]

You May Like

Breaking News