IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

सोलन जिला में समस्त BDC सदस्यों का चुनाव रोस्टर जारी

6

एप्पल न्यूज़, सोलन

सोलन तथा कण्डाघाट पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की अधिसूचना जारी 
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 78 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत जिला सोलन की सभी पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है।
इस अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति सोलन में वार्ड संख्या-1 जामल जमरोट, वार्ड संख्या-2 जाडली, वार्ड संख्या-3 शडियाणा तथा वार्ड संख्या-4 देवठी अनारक्षित है। 
वार्ड संख्या-5 बसाल अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या-6 सेरी(पड़ग) महिला के लिए, वार्ड संख्या-7 सलोगड़ा अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-8 जौणाजी अनारक्षित है जबकि वार्ड संख्या-9 शमरोड़ अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या-10 ओच्छघाट अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड संख्या-11 सन्होल (शामती) महिला के लिए आरक्षित है।
वार्ड संख्या-12 सपरून अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या-13 बड़ोग अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या-14 चेवा महिला के लिए, वार्ड संख्या-15 बोहली(अन्हेच) अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या-16 भोजनगर तथा वार्ड संख्या-17 डांगरी महिला के लिए आरक्षित है।
पंचायत समिति कण्डाघाट में वार्ड संख्या-1 छावशा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-2 तुन्दल तथा वार्ड संख्या-3 बीशा अनारक्षित हैं। वार्ड संख्या-4 बांजनी, वार्ड संख्या-5 चायल तथा वार्ड संख्या-6 दंघील महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड संख्या-7 हिन्नर अनारक्षित हैं। 
वार्ड संख्या-8 क्वारग अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या-9 सिरीनगर अनुसूचित जाति के लिए तथा वार्ड संख्या-10 देलगी एवं वार्ड संख्या-11 कोट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड संख्या-12 ममलीग अनारक्षित है। वार्ड संख्या-13 सतड़ोल अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या-14 सायरी एवं वार्ड संख्या-15 कनैर महिला के लिए आरक्षित हैं।  

नालागढ़ पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की अधिसूचना जारी 
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 78 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत जिला सोलन की सभी पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है।
पंचायत समिति नालागढ़ में वार्ड संख्या-1 घोलोंवाल अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा वार्ड संख्या-2 बघेरी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-3 मस्तानपुर, वार्ड संख्या-4 जोघों तथा वार्ड संख्या-5 कुण्डलू अनारक्षित है। वार्ड संख्या-6 जुखाड़ी अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा वार्ड संख्या-7 नंड महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-8 रतवाड़ी अनारक्षित है। वार्ड संख्या-9 धरमाणा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 
वार्ड संख्या-10 मलौण, वार्ड संख्या-11 सौर, वार्ड संख्या-12 लग, वार्ड संख्या-13 दिग्गल तथा वार्ड संख्या-14 चमदार अनारक्षित है। वार्ड संख्या-15 रामशहर तथा वार्ड संख्या-16 बवासनी महिला के लिए आरक्षित है जबकि वार्ड संख्या-17 सौड़ी अनारक्षित है। 
वार्ड संख्या-18 लोधीमाजरा तथा वार्ड संख्या-19 ढेलां अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-20 गुल्लरवाला अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-21 भटोलीकलां, वार्ड संख्या-22 हरिपुर संढोली तथा वार्ड संख्या-23 मलपुर महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-24 किशनपुरा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए तथा वार्ड संख्या-25 मानपुरा एवं वार्ड संख्या-26 खेड़ा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। 
वार्ड संख्या-27 किरपालपुर अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड संख्या-28 मंझोली महिला के लिए तथा वार्ड संख्या-29 राजपुरा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-30 रडियाली अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या-31 भाटियां महिला के लिए तथा वार्ड संख्या-32 ढांगनिहली अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। 
वार्ड संख्या-33 माजरा तथा वार्ड संख्या-34 गोलजमाला महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-35 दभोटा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है जबकि वार्ड संख्या-36 भोगपुर अनारक्षित है। 
वार्ड संख्या-37 नवाग्राम तथा वार्ड संख्या-38 बगलैहड़ अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-39 कश्मीरपुर अनुसूचित जाति के लिए तथा वार्ड संख्या-40 बरूणा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। 

धर्मपुर तथा कुनिहार पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की अधिसूचना जारी 
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 78 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत जिला सोलन की सभी पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है।
इस अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति धर्मपुर में वार्ड संख्या-1 बढलग अनारक्षित है। वार्ड संख्या-2 गोयला तथा वार्ड संख्या-3 दाड़वां महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड संख्या-4 जाडला अनारक्षित है। वार्ड संख्या-05 कृष्णगढ़ तथा वार्ड संख्या-06 जगजीतनगर (गनोल) महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड संख्या-7 रौड़ी तथा वार्ड संख्या-8 गुल्हाड़ी अनारक्षित हैं। 
वार्ड संख्या-9 धर्मपुर तथा वार्ड संख्या-10 गढ़खल सनावर महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड संख्या-11 कसौली गढ़खल अनारक्षित है। वार्ड संख्या-12 जाबली अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-13 आंजी मातला तथा वार्ड संख्या-14 प्राथा महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-15 टकसाल अनुसूचित जाति के लिए तथा वार्ड संख्या-16 जंगेशु(टकसाल-2) अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-17 कोटबेजा तथा वार्ड संख्या-18 पट्टानाली अनारक्षित हैं। 
वार्ड संख्या-19 कालूझिंडा अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या-20 मंधाला अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या-21 बरोटीवाला अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या-22 सूरजपुर अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा वार्ड संख्या-23 बाड़ियां अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
पंचायत समिति कुनिहार में वार्ड संख्या-1 मांगल अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या-2 सेवड़ा चण्डी तथा वार्ड संख्या-3 पारनु अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। वार्ड संख्या-4 मांगू अनारक्षित है। वार्ड संख्या-5 दाड़ला तथा वार्ड संख्या-6 दानोघाट महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-7 कोटली, वार्ड संख्या-8 पलोग तथा वार्ड संख्या-9 घनागुघाट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। 
वार्ड संख्या-10 देवरा महिला के लिए तथा वार्ड संख्या-11 कोठी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-12 कुनिहार, वार्ड संख्या-13 डूमेहर तथा वार्ड संख्या-14 मान अनारक्षित हैं। वार्ड संख्या-15 भूमति महिला के लिए आरक्षित है। 
वार्ड संख्या-16 शहरोल, वार्ड संख्या-17 बखालग तथा वार्ड संख्या-18 धुन्दन अनारक्षित हैं। वार्ड संख्या-19 सन्याड़ी मोड़ तथा वार्ड संख्या-20 दसेरन महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड संख्या-21 बलेरा अनारक्षित है। वार्ड संख्या-22 कुंहर तथा वार्ड संख्या-23 मटेरनी महिला के लिए आरक्षित है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांगड़ा में किसानों के ढाई करोड़ डकार गए सरकारी कर्मचारी, आयकर विभाग ने पकड़ा फर्जीवाड़ा

Sat Dec 12 , 2020
एप्पल न्यूज़, कांगड़ा हिमाचल में मोटी तनख्वाह लेने वाले सरकारी कर्मचारियों का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। पहले गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बीपीएल परिवारों का हक मारकर सस्ता राशन लेते रहे और अब किसान सम्मान निधि के 2.5 करोड़ रुपये डकार लिए हैं। यह राशि अकेले जिला […]

You May Like