file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू ने वित्त विभाग को दिए निर्देश, 30 अप्रैल तक करें ठेकेदारों का बकाया भुगतान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज वित्त विभाग को 30 अप्रैल, 2025 से पहले लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और अन्य विभागों के ठेकेदारों के सभी बकाया भुगतान जारी करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए हिमकेयर योजना के अंतर्गत आईजीएमसी शिमला, पीजीआई चण्डीगढ़, टांडा चिकित्सा महाविद्यालय के लंबित बिलों के भी शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विभाग को सहारा योजना के लाभार्थियों की किस्तंे जारी करने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर उठाए जा रहे प्रभावी कदमों से प्रदेश की वित्तीय स्थिति मजबूत हो रही है।
प्रधान सचिव वित्त दिवेश कुमार, विशेष सचिव वित्त सौरभ जस्सल भी बैठक में उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

नरेश चौहान ने खोली "पोल", जयराम सरकार ने 4 साल में BJP समर्थित अख़बारों को दिए 2.92 करोड़ के "विज्ञापन"

Sat Apr 19 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला नेशनल हेराल्ड अखबार को 2 करोड़ 34 लाख से अधिक विज्ञापन देने पर हिमाचल में सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा जनता के पैसे की बंदरबांट करने के सुक्खू सरकार पर आरोप लगा रही है जिस पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया […]

You May Like

Breaking News