Exit Poll से 2 दिन खुश हो ले भाजपा, 8 दिसम्बर को कांग्रेस की ही सरकार बनेगी- नरेश

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 दिसम्बर को होनी है। विधानसभा चुनाव को लेकर बीते दिन एग्जिट पोल जारी किए गए जिसमे ज्यादातर पोल भाजपा के पक्ष में हैं लेकिन कांग्रेस जीत दर्ज करने का दावा कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि जो सर्वे आये है चन्द लोगों से बात कर ये सर्वे किया गया है। 55 लाख की जनता में से 20 हजार सेम्पल लेकर ये सर्वे किए गए है।

इस आधार पर राय बनाना सही नही है। सर्वे पहले भी गलत हो चुके है। विधानसभा चुनावों मे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ रोष देखने को मिला है।

भाजपा ने राष्टीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा जबकि कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। कर्मचारियों को ओपीएस देने का कांग्रेस ने वादा किया है। इसके अलावा रोजगार देने की बात की है और जनता का समर्थन भी कांग्रेस को मिला है।

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से भाजपा खुश होना चाहती है तो एक दिन खुश हो ले। एग्जिट पोल पूरी तरह से सही नहीं होते हैं यह गलत भी साबित होते हैं।

कांग्रेस का जो अपना सर्वे है उसमें प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है और 42 सीटें कांग्रेस जीत रही है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिया गया है।

आठ दिसम्बर को परिणाम सामने आएंगे और प्रदेश में कांग्रेस बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनायेगे। कांग्रेस इसको लेकर पूर्ण रूप से आश्वस्त है।

Share from A4appleNews:

Next Post

जनमत भाजपा को मिल रहा बहुमत, कांग्रेस देखे मुंगेरीलाल के हसीन सपने- राजीव भारद्वाज

Tue Dec 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव भारद्वाज ने कहा कि भाजपा चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से 8 दिसंबर के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। 8 तारीख को जो नतीजे आने वाले हैं उसमें भाजपा पूर्ण रूप से सरकार बनाने जा रही […]

You May Like

Breaking News