file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

जनमत भाजपा को मिल रहा बहुमत, कांग्रेस देखे मुंगेरीलाल के हसीन सपने- राजीव भारद्वाज

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव भारद्वाज ने कहा कि भाजपा चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से 8 दिसंबर के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। 8 तारीख को जो नतीजे आने वाले हैं उसमें भाजपा पूर्ण रूप से सरकार बनाने जा रही है।
उन्हें कहा कि जिस प्रकार से जनमत हिमाचल प्रदेश में हुआ है उसे साफ प्रतीत होता है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार प्रदेश में बनने जा रही है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल शोर मचा रही है और कांग्रेस के पास बात करने को कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए बार-बार वो सरकार बनाने की बात कर रही है।
कांग्रेस का डब्बा गोल है और कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख ले पर 8 तारीख को मतगणना होएगी तो कांग्रेस सत्ता में आने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने अच्छा काम किया है और जिस प्रकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजना बनाई है उससे पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है, जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में नए आयामों को छूने का प्रयास किया है और इसमें जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री के रूप में सफल भी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर ने अच्छा काम किया है और उसको जनता ने समय-समय पर सराया भी है। निश्चित रूप से 8 दिसंबर को भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार हिमाचल प्रदेश में स्थापित होने जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल से पहली बार केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के लिए भारती कुठियाला सदस्य नियुक्त, राज्यपाल से भेंट कर बोली- "थियेटर के लिए बने अलग विभाग"

Tue Dec 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की नव नियुक्त सदस्य भारती कुठियाला ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर से भेंट की।राज्यपाल ने भारती कुठियाला को केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का सदस्य बनने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भविष्य में फिल्म से जुड़े विषयों पर भारती कुठियाला और […]

You May Like

Breaking News