IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जयराम ठाकुर ने IGMC पहुंच आनी बस हादसे के घायलों का कुशलक्षेम जाना

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 7 बजे आईजीएमसी पहुंचे जहां उन्होंने आनी में हुए बस हादसे के घायल लोगों का कुशलक्षेम जाना।
इस घटना पर जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं भाजपा के समस्त नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, यह बहुत दुख की बात है। यात्रियों से भरी एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने से चालक सहित तीन लोगों की माैत हो गई जबकि 39 यात्री घायल हुए हैं।

गंभीर रूप से घायल 25 से अधिक यात्रियों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। बाकि घायल आनी अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक निजी बस करसोग के आनी जा रही थी। इसी दाैरान सुबह करीब 11:00 बजे श्वाड-निगान सड़क पर बस शकेलड़ के समीप नीचे खड्ड किनारे गिर गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई । हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दाैरान बस में चालक सहित 42 लोग सवार थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

जो 8 करोड़ की चपाती खा गए वो पूछते हैं किस बात का जश्न..?, 5 साल में हर गारंटी पूरा करेगी कांग्रेस सरकार- अनिरुद्ध सिंह 

Tue Dec 10 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला सुक्खू सरकार 2 साल का कार्यकाल पूरा होने कल बिलासपुर में जश्न मनाने जा रही है तो वहीं भाजपा आक्रोश रेलियां निकाल रही है। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी झूठ बोलने में माहिर है और प्रदेश के खजाने […]

You May Like

Breaking News