IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

इतिहास में सबसे “नकारा” पहला वर्ष “सुक्खू सरकार” का, गारंटियों के नाम पर दिया “धोख़ा ” BJP कांग्रेस को देगी करारा जवाब, 11 को धरना प्रदर्शन- बिंदल

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश की वर्तमान काॅंग्रेस सरकार का एक वर्ष 11 दिसम्बर को पूर्ण होगा। प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में किसी भी सरकार का पहला वर्ष इतना नाकारा नहीं रहा जितना वर्तमान काॅंग्रेस सरकार का रहा।

सुखविन्द्र सिंह सरकार जिसने एक वर्ष में प्रदेश के विकास को बन्द कर दिया, कानून व्यवस्था पूरी तरह तार-तार कर दी, सब ओर नशे की प्रवृति का फैलाव हो गया। डीजल, पैट्रोल, खाद्य तेल, दाले व बिजली मंहगी करके जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया और पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा खोले गए 1500 संस्थान बंद कर दिए।

गारंटियों के नाम पर प्रदेश की जनता को धोखा दिया, बेरोजगार युवकों को एक लाख सरकारी नौकरियां और 5 लाख रोजगार देने का झूठा वायदा किया, 22 लाख बहनों को 1500 रू0 महीना देने की झूठी गारंटी दी, किसानो को, बेरोजगारों को, झूठे वायदे करके ठगा।

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार का यह एक वर्ष पूरी तरह से नाकामयाबियों और विफलताओं से भरा हुआ वर्ष है । इस एक वर्ष में कांग्रेस की सारी गारंटियां फेल हो गई और सरकार इस एक साल के पूर्ण होने का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। यह एक साल विकास के मामले में काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी 11 दिसम्बर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन करेगी। झूठी गारंटियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, संस्थानों को बंद करने के खिलाफ प्रदर्शन। 

11 नवंबर को जिला सिरमौर का नाहन में विरोध प्रदर्शन होगा जिसके संयोजक सुखराम चौधरी, पूर्व मंत्री, विधायक, एवं संसदीय क्षेत्र प्रभारी तथा सह संयोजक विनय गुप्ता, जिलाध्यक्ष होंगे तथा मुख्य वक्ता डॉ सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा होंगे.

इसी प्रकार जिला सोलन के विरोध प्रदर्शन में रश्मिधर सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष संयोजक, रतन सिंह पाल, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा सुरेश कश्यप, सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुख्य वक्ता होंगे | जिला बिलासपुर के विरोध प्रदर्शन में त्रिलोक जम्वाल, विधायक एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री संयोजक, स्वतंत्र संख्यान, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा रणधीर शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक मुख्य वक्ता होंगे |

जिला हमीरपुर के विरोध प्रदर्शन में वीरेन्द्र कंवर, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संयोजक, देशराज शर्मा, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री मुख्य वक्ता होंगे |

जिला ऊना के विरोध प्रदर्शन में सतपाल सत्ती, विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संयोजक, बलवीर चौधरी, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा इंदू गोस्वामी, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा एवं राज्यसभा सांसद मुख्य वक्ता होंगी | 

इसी प्रकार जिला चंबा के विरोध प्रदर्शन में हंसराज, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संयोजक, धीरज नरयाल, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा त्रिलोक कपूर, प्रदेश महामंत्री भाजपा मुख्य वक्ता होंगे | किन्नौर जिला के कार्यक्रम के लिये सूरत नेगी, प्रत्याशी, 2022 संयोजक, यशवंत सिंह, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा संजीव कटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य वक्ता होंगे |

जिला लाहोल स्पीति में राजेन्द्र बोद्ध, जिलाध्यक्ष संयोजक, सूरज ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष केलांग, राकेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष स्पिति, वीर सिंह राजपूत, मण्डल अध्यक्ष उदयपुर सह संयोजक होंगे तथा डॉ रामलाल मारकण्डेय, पूर्व मंत्री मुख्य वक्ता होंगे |

जिला कुल्लू के कार्यक्रम के लिए सुरेन्द्र शौरी, विधायक बंजार संयोजक, अरविन्द चंदेल, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा गोविंद ठाकुर, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य वक्ता होंगे | जिला शिमला व् जिला महासू का विरोध प्रदर्शन शिमला में होगा जिसके संयोजक बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री होंगे, बलवीर वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक एवं प्रेम ठाकुर, जिलाध्यक्ष शिमला व् अरूण फाल्टा, जिलाध्यक्ष, महासू सह संयोजक होंगे तथा मुख्य अतिथि जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष होंगे और अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल करेंगे |

 इसी प्रकार जिला सुंदरनगर व् मंडी का विरोध प्रदर्शन 12 दिसंबर, 2023 को मंडी में होगा जिसके लिए राकेश जम्वाल, प्रमुख प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा, संयोजक होंगे, विनोद कुमार, प्रदेश सचिव, विधायक एवं संसदीय क्षेत्र सह-प्रभारी, हीरालाल, जिलाध्यक्ष सुंदरनगर एवं निहाल चंद, जिलाध्यक्ष मण्डी सह संयोजक होंगे तथा मुख्य अतिथि जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष होंगे और अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल करेंगे |

 जिला देहरा, पालमपुर, कांगड़ा व नूरपुर का विरोध प्रदर्शन 18 दिसंबर, 2023 को प्रशासनिक जिला कांगड़ा में होगा | विपिन परमार, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं संसदीय क्षेत्र प्रभारी इस कार्यक्रम के संयोजक, सचिन शर्मा, जिलाध्यक्ष कांगड़ा, हरिदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष पालमपुर, संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष, देहरा, रमेश राणा, जिलाध्यक्ष नूरपुर सह संयोजक होंगे तथा मुख्य अतिथि जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष होंगे और अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल करेंगे |

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में "युवा उत्सव" का शुरू, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए अनिवार्य- विक्रमादित्य सिंह

Wed Dec 6 , 2023
लोक निर्माण मंत्री ने किया युवा उत्सव का शुभारंभ, 130 प्रतिभागी ले रहे भाग एप्पल न्यूज, शिमलालोक निर्माण, युवा सेवा व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला के कालीबाड़ी हाल में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस उत्सव में 130 प्रतिभागी […]

You May Like