IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

40 साल से वीरभद्र सिंह का था एक छत्र राज, सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस का नहीं होगा कोई सीएम चेहरा, दिल्ली से चल रही जयराम सरकार- सुक्खू

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने शिमला में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस संयुक्त रूप से3 चुनाव लड़ेगी। कोई भी मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होगा। चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं लड़ा जाएगा बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता परिवर्तन के बजाय व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है। काँग्रेस पार्टी विधायकों की संपत्ति और आय के साधनों को सार्वजनिक करने के मक़सद से पारदर्शिता कानून और जनहित के विकास कार्यों में गुणवत्ता लाने और जिम्मेदारी तय करने के मक़सद से रिस्पांसिबिलिटी कानून भी लाएगी और चुनाव सामुहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

यह बात शिमला में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान विधायक सुखविंदर सिंह सूखु ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

सुखविंदर सिंह सूखु ने कहा कि जयराम सरकार का कंट्रोल दिल्ली में है और सभी निर्णय दिल्ली भाजपा हाई कमान ले रही है।

मुख्यमंत्री लाचार नजर आ रहे।महँगाई पिछले आठ में आसमान छू रही है। तेल, रसोई गैस, दालें सभी आम आदमी की पहुंच से बाहर है।

70 साल में इतनी कीमतें नहीं बढ़ी जितनी पिछली आठ साल में बढ़ गई और भाजपा केवल अपने राजनीतिक महत्वकांक्षा के लिए काम कर रही है। मुख्य सचिव पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगे हैं लेकिन सरकार जांच नहीं करवा रही।
प्रदेश कांग्रेस संगठन में परिवर्तन की चर्चाओं को लेकर सुखविंदर सिंह ने कहा कि यह एक निरंतर प्रक्रिया है और पार्टी हाई कमान समय समय पर इसको लेकर निर्णय लेता है।40 साल के बाद हिमाचल कांग्रेस को नया नेतृत्व मिलने जा रहा है और सामुहिक नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी कोई मुख्यमंत्री चहेरा नहीं होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों के प्रयासों से विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभरा हिमाचल- नड्डा

Fri Apr 22 , 2022
प्रधानमंत्री ने हिमाचल को अपना दूसरा घर माना और प्रदेश की विकासात्मक ज़रूरतों के प्रति सदैव रहते हैं संवेदनशील: मुख्यमंत्रीएप्पल न्यूज़, कांगड़ा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और राज्य के कल्याण को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के साथ यह भी सुनिश्चित कर […]

You May Like

Breaking News