IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल हाई कोर्ट में मानव आत्मघाती IED हमले की धमकी, 4 घंटे तक चला तलाशी अभियान, पुलिस ने निकासी कार्रवाई से सुनिश्चित की सुरक्षा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

आज हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय (High court) में मानव आत्मघाती हमलावरों द्वारा Improvised explosive devices (IEDs) लाए जाने की संभावित आशंका से जुड़ी एक धमकी प्राप्त हुई। इस धमकी की गंभीरता को देखते हुए शिमला पुलिस ने त्वरित और उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रतिक्रिया शुरू की।
अलर्ट प्राप्त होते ही DIG Southern range, श्रीमती अंजुम आरा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बम निरोधक दस्ते, त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) और Dog squad के जवान मौके पर पहुंचे।

जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, पूरे हाईकोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया, जिससे न्यायाधीशों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
हाईकोर्ट परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में एक व्यापक sanitization और search operation चलाया गया।

सभी कमरे, गलियारे तथा प्रवेश और निकासी बिंदुओं की सुनियोजित ढंग से जांच की गई, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु का पता लगाया जा सके।

चार घंटे तक चले इस गहन तलाशी अभियान में कोई विस्फोटक सामग्री या वास्तविक खतरा नहीं मिला, और इस अलर्ट को झूठी चेतावनी (false alarm) घोषित किया गया।
स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और उच्च न्यायालय की सामान्य कार्यप्रणाली को चरणबद्ध एवं सुरक्षित तरीके से बहाल किया जा रहा है।
शिमला पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे शांत रहें लेकिन सतर्क बने रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने कल्पा के 25 लाभार्थियों को भूमि पट्टे के मालिकाना हक प्रमाण-पत्र वितरित किए, 48 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास

Tue Jun 10 , 2025
किन्नौर विस क्षेत्र में 48.48 करोड़ रूपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास एप्पल न्यूज़, कल्पा किन्नौर मुख्य मंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किन्नौर विधान सभा क्षेत्र में 48.48 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्धाटन एवं शिलान्यास किए। इनमें 8 करोड़ रुपये की लागत से जिला […]

You May Like

Breaking News