file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हिमाचल विधानसभा के बाहर गरजा करूणामूलक संघ,15 वर्षों से सरकार से कर रहे हैं नौकरी की मांग

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

करुणामूलक संघ लंबे अरसे से करुणामूलक आधार पर भर्तियां करने की मांग कर रहे हैं और इस दौरान विधायकों, मंत्रीयों और मुख्यमंत्री से मिलकर भी काफी बार बात को रख चुके है। लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है ऐसा इनका कहना है। करुणामूलक संघ ने आज विधानसभा का घेराव किया और सरकार को शीघ्र नौकरी देने की मांग की।

संघ के अध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि प्रदेश में करुणामूलक आधार पर 4500 आश्रितों को नौकरियां नहीं मिली है और विभागों, बोर्डों, निगमों में पद खाली चल रहे हैं।

आश्रितों ने मांग की है कि करुणामूलक आश्रितों को वन टाइम सेटलमेंट के तेहत सभी को एक साथ नियुक्तियां दी जाए।

उन्होंने कहा कि आश्रितों को 15 वर्ष से भी अधिक का समय आवेदन किए हुए हो गया है। लेकिन अभी तक नौकरी नहीं मिली है। सरकार आश्रितों को नौकरी देकर जल्द राहत देने के लिए काम करें।

हालांकि आज ये मुद्दा विधानसभा में भी उठाया गया है और मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाएगा उसके आधार पर आगे कि कार्यवाही होंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

निरमंड की ग्राम पंचायत राहूण के महिला मंडल कतमोर ने चलाया सफाई अभियान

Sat Aug 7 , 2021
एप्पल न्यूज़, निरमंडनिरमड़ तहसील की ग्राम पंचायत राहूण के महिला मंडल कतमोर ने गावँ कतमोर मे साफ़ सफाई की । महिलाओं ने द्वारा पुरे गावँ मे स्वछता अभियान चलाया गया तथा महिला मंडल के द्वारा लोगों को भी अपने आस पास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ […]

You May Like

Breaking News