IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कांग्रेस का आर्थिक स्थिति को लेकर रोना महज दिखावा, डिनोटिफाई किए संस्थानों के विरोध में भाजपा ने मंडल स्तर पर शुरू किया हस्ताक्षर अभियान- रणधीर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व की बीजेपी सरकार द्वारा खोले गए संस्थाओं को बन्द करने के विरोध में मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। अभियान की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के थुनाग से की। यह अभियान 15 से 25 फरवरी तक मंडल स्तर पर चलाया जाएगा।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता कर कहा कि सुक्खू सरकार जनविरोधी निर्णय लेकर तुगलकी फरमान जारी कर रही है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि इस सरकार ने 620 से ज्यादा विभाग डिनोटिफाई किए हैं, जिससे जलशक्ति विभाग व लोक निर्माण विभाग में हो रहे विकास के काम ठप्प हो गए हैं।

जो पानी बीजेपी के समय मुफ्त था उसके बिल आने शुरू हो गए हैं, 130 यूनिट मुफ्त बिजली के बावजूद 125 यूनिट तक बिल आने शुरू हो गए हैं।

प्रदेश की आर्थिक स्थिति का झूठा रोना रोकर विकास को रोक दिया गया है। विधायक क्षेत्र विकास निधि पर रोक लगा दी गई है जो दर्शाता है कि सरकार का विकास के कामों में कोई रुचि नहीं है। श्रीलंका जैसे हालातो का खोफ दिखाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। रणधीर शर्मा ने कहा कि आर्थिक स्थिति का रोना दिखावा है पुरानी योजनाओं को रोककर गारंटियों को पूरा करने के लिए। यह प्रथा अलोकतांत्रिक है। यह षड्यंत्र और धोखा है। एक तरफ हालातों का रोना रोया जा रहा है।

दूसरी तरफ 6 सीपीएस बनाकर आराम पर खर्च किया जा रहा है। यह सरकार धोखेबाज सरकार है। इसके खिलाफ आज बीजेपी ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।

इसकी शुरुआत नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से की है। 25 फरवरी से 5 मार्च तक जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी और बीजेपी के सभी विधायक राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता नहीं व्यवस्था बदलने का नारा देने वाली सरकार में अव्यवस्था का माहौल है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष में 9वीं के छात्र शशांक ने किया अंशदान

Wed Feb 15 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को यहां 9वीं कक्षा के एक छात्र ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए 11 हजार रुपये का अंशदान दिया।शिमला के सेंट एडवर्ड्स स्कूल के छात्र शशांक प्रज्ज्वल गौतम ने अपने जेब खर्च से बचत कर यह सहयोग राशि इस पुनीत कार्य […]

You May Like

Breaking News