प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 2643.01 करोड़ की राशि स्वीकृत, भाजपा ने किया केंद्र का धन्यवाद

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस तीन के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 2643.01 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है, इसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश में 254 सड़कों का निर्माण कार्य होगा।


उन्होंने कहा कि सड़क हिमाचल प्रदेश की जीवन रेखा है और इसको बरकरार रखने के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी है।
बिंदल ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का इस अवसर पर धन्यवाद किया है।

बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हिमाचल प्रदेश के विकास एवं इस संकट की घड़ी में मदद राशि की दृष्टि से किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला के शिव बावड़ी मंदिर हादसे में मृतकों के आकंड़ा 14 के पार, अब एंड टू एंड सर्च ऑपरेशन शुरू

Thu Aug 17 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलाशिमला के समरहिल में हुए लैंडस्लाइड के बाद आज चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आज एचपीयू के प्रोफेसर पी एल शर्मा का शव घटनास्थल से बरामद किया गया है। कुल मिलाकर 14 लोगों के शव घटनास्थल से अभी तक निकाले जा चुके हैं जबकि अभी भी […]

You May Like