शिमला के शिव बावड़ी मंदिर हादसे में मृतकों के आकंड़ा 14 के पार, अब एंड टू एंड सर्च ऑपरेशन शुरू

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
शिमला के समरहिल में हुए लैंडस्लाइड के बाद आज चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आज एचपीयू के प्रोफेसर पी एल शर्मा का शव घटनास्थल से बरामद किया गया है।

कुल मिलाकर 14 लोगों के शव घटनास्थल से अभी तक निकाले जा चुके हैं जबकि अभी भी 8 से 10 लोगों के दबे होने की जानकारी है जिनकी तलाश लगातार जारी है।


एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है और अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की जानकारी है जिनकी तलाश की जा रही है।

रेस्क्यू के लिए नया प्लान भी तैयार किया गया है जिसके मुताबिक एंड टू एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा ताकि जल्द से जल्द शवों को बरामद किया जा सके।

अगले 2 दिनों में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने का लक्ष्य भी रखा गया है।

सभी टीमें पूरे जी-जान से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है और जल्द से जल्द शवों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के अंतर्गत केन्द्र से हिमाचल की 254 सड़कों के 2643 करोड़ रुपये स्वीकृत- विक्रमादित्य सिंह

Fri Aug 18 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-3) के बैच-1 के तहत वर्ष 2023-24 के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की 254 सड़कों के उन्नयन को 2643.01 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने इसके लिए केन्द्र सरकार और विशेष […]

You May Like