IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

केन्द्रीय बजट की CM जयराम ठाकुर ने की सराहना, बोले पर्वतमाला योजना का हिमाचल को मिलेगा लाभ

एप्पल न्यूज़, शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केन्द्रीय वित्त मन्त्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज वर्ष 2022-23 के लिये प्रस्तुत बजट को देश की अर्थ-व्यवस्था देने, किसानों, समाज के कमजोर वर्गों तथा विकास को नई गति देने की दिशा में एक कारगर दस्तावेज बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करेगा। यह बजट पूरे देश के साथ-साथ सभी राज्यों को भी आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज सिद्ध होगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पूंजीगत व्यय बढ़ाने के लिये राज्यों के लिये अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 5,000 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे प्रदेश सरकार को इसमें से चालू वित्तीय वर्ष में 600 करोड़ रुपये की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा दी जा चुकी है।

उन्होंने राज्यों को मिलने वाली इस सहायता को भारत सरकार द्वारा 2022-23 के दौरान 10 गुना बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि के फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश को भी लाभ होगा, क्योंकि आगामी वित्तीय वर्ष में केन्द्रीय सहायता में काफी वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में पहली बार पर्वतीय राज्यों के के लिए पर्वतमाला योजना शुरू करने का प्रावधान किया गया है जिससे दुर्गम इलाको में कनेक्टिविटी के साथ पर्यटन की भी संभावनाएं बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे ग्रामीण क्षेत्रों के लिये ‘वाइब्रंट विलेज’ नाम से एक नई योजना आरम्भ करने का प्रस्ताव भी स्वागत योग्य है क्योंकि इससे प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

आम बजट पर हिमाचल प्रदेश को मिला PM का मार्गदर्शन, प्रदेश के 74 मंडलों में सुना गया सीधा संवाद

Wed Feb 2 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था संवाद कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में 74 मंडलों में बड़ी स्क्रीन लगा कर उत्साहपूर्वक सुना गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने आम बजट पर सीधा संवाद किया और बजट के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला।इस संवाद कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News