सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

RS बाली ने नारकंडा में किया “स्की स्नोबोर्ड” चैंपियनशिप का शुभारम्भ, 50 लाख से बनेगी पोर्टेबल लिफ्ट, 10 लाख से रेस्ट हाउस गेट

एप्पल न्यूज़, नारकंडा

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आज नारकंडा में स्की स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का शुभारम्भ किया। यह प्रतियोगिताएं 10 फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगी। 

आर.एस. बाली ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं हमेशा आयोजित की जानी चाहिए जिससे हमारे आने वाले युवाओं को नई दिशा मिल सके।

उन्होंने कहा कि नारकंडा में स्नोबोर्ड चैंपियनशिप एक प्रमुख आयोजन है, जो देश-विदेश के खिलाड़ियों को आकर्षित करता है।

इस चैंपियनशिप में खिलाड़ी अपनी गति और कौशल दिखाते हैं, और विजेताओं को पुरस्कार और सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि नारकंडा साहसिक पर्यटन के लिए एक आदर्श गंतव्य है।

यहाँ के बर्फीली पहाड़ियाँ, गहरी घाटियां, और शांत वातावरण साहसिक प्रेमियों के लिए एक अनोखा अनुभव प्रदान करते हैं।

यहाँ के प्रमुख साहसिक गतिविधियों में स्नोबोर्डिंग के अतिरिक्त स्कीइंग और ट्रैकिंग व कैंपिंग भी शामिल हैं। 

50 लाख से बनेगी पोर्टेबल लिफ्ट, 10 लाख से बनेगा रेस्ट हाउस का गेट 

आर.एस. बाली ने लोगों की मांग पर स्की स्लोप धुमरी (नारकंडा) में 50 लाख रुपये की लागत से पोर्टेबल लिफ्ट देने की घोषणा की।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नारकंडा के पास धुमरी स्की स्लोप की ओर 10 लाख रुपये की लागत से गेट का निर्माण करने की भी घोषणा की। 

इस अवसर पर आर एस बाली ने पौधरोपण भी किया और पर्यावरण को सुन्दर व साफ़ रखने का सन्देश दिया। 

इस दौरान उपमंडल दंडाधिकारी कुमारसैन मुकेश कुमार, ओम प्रकाश शर्मा पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत नारकंडा, रूपेश कंवल पूर्व एचपीटीडीसी और देविंदर राजटा, चेत राम वर्मा पूर्व प्रधान सिहाल नारकंडा, अमित वर्मा अध्यक्ष जिला शिमला स्की, स्नोबोर्ड और क्रॉस फेडरेशन, राजेश शर्मा महासचिव एचपी विंटर गेम्स एसोसिएशन, कमल शर्मा महासचिव, जिला शिमला स्की स्नोबोर्ड और क्रॉस कंट्री फेडरेशन, नरेश कैंथला कैशियर सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

रोहड़ू में वन विभाग की छापेमारी, 6 ज्वैलरी दुकानों से तेंदुए के 85 नाखून, 5 दांत और दुर्लभ पक्षियों के पंख जब्त

Tue Feb 10 , 2026
रोहड़ू आभूषण बाजार में वन विभाग की बड़ी छापेमारी, तेंदुए के नाखून-दांत जब्तएप्पल न्यूज़, रोहड़ूवन्यजीव संरक्षण कानून के तहत रोहड़ू में वन विभाग ने बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में शहर के विभिन्न बाजारों में स्थित 6 ज्वैलरी दुकानों से […]

You May Like

Breaking News