file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

अंक ज्योतिष के अनुसार लंबी पारी खेल सकते है पंजाब से “मान”- मोदी और मान का अंक 8, जिससे विरोधी हुए चित- पंडित शशिपाल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
जानेमाने अंक ज्योतिषी एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लेकर अंक गणना की है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवंत मान का मूलांक 8 बनता है।

यह अंक शनि अर्थात न्याय का कारक है। दोनों ने ही जीवन में काफी संघर्ष के बाद ही कोई मुकाम पाया है। पंडित डोगरा ने कहा कि भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर नई पारी की शुरुआत की है, उन्हें इसके लिए अनेक शुभकामनाएं।

पंडित डोगरा के अनुसार पंजाब में 17वें मुख्यमंत्री के रूप में 16 मार्च, 2022 को भगवंत सिंह मान ने शपथ ग्रहण की। अंक ज्योतिष के अनुसार 1 + 7 = 8 अंक शनि का अंक है। शनि न्याय का कारक है।

पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर, 1973 को संगरूर में हुआ है। मुख्यमंत्री का मूलांक भी 1 + 7= 8 अंक, शनि का अंक है। शनि जोकि कर्म का कारक भी है।

भगवंत मान को शनि के 8 अंक ने जीवन में बहुत संघर्ष करवाया व अपने कर्म के द्बारा इस शीर्ष पद तक पंहुचाया। अंकों के हिसाब से लगता है कि पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री लंबी पारी खेल सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी 8 अंक ही है। इसी वजह से ज्यादा समय तक राज कर पा रहे हैं। ठीक वैसा ही योग इस समय पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री का भी बन रहा है। ऐसा लगता है कि भगवंत मान भी लंबे समय तक पंजाब में राज करेंगे।

उनके कार्यकाल में पंजाब के लोगों को न्याय मिलेगा। अंक 8 में जन्म लेने के कारण ही विरोधी चित हुए हैं। परन्तु 16 मार्च को शपथ ली है, जिसका अंक 1 + 6 = 7 बनता है। अंक 7 केतु का है और केतु मंगल तुल्य है। ऐसा लगता है कि अपना प्रभाव दिखा देगा।

जहां केतु अचानक बहुत कुछ देता है, वहीं दूसरी ओर केतु बिना सिर का है, बिना लक्ष्य का भी है, कहीं भी भटका सकता है। इसलिए बहुत सोच समझ कर चलना होगा। साथ में उन्हें 2022 में 49वां वर्ष चल रहा है।

अंक ज्योतिष के अनुसार 4 + 9 = 13 = 1 + 3 = 4 राहु का अंक है, जो विपक्ष के द्वारा किसी षड्यंत्र को दे सकता है। अपने भी रच सकते हैं। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

Share from A4appleNews:

Next Post

एसजेवीएन ने गुजरात में 100 मेगावाट की सोलर परियोजना की हासिल

Thu Mar 17 , 2022
एप्पल न्यूज, शिमला  नंद लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने अवगत करवाया कि एसजेवीएन ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) द्वारा आयोजित टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से गुजरात में 100 मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड सौर ऊर्जा परियोजना हासिल की है। शर्मा ने बताया कि इस परियोजना से 245.28 मिलियन यूनिट वार्षिकविद्युत उत्पादन होगा और 25 वर्षों की अवधि में लगभग 6132 मिलियन यूनिट का संचयी विद्युत उत्पादन होगा। इस परियोजना […]

You May Like

Breaking News