निरमंड की ग्राम पंचायत राहूण के महिला मंडल कतमोर ने चलाया सफाई अभियान

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, निरमंड
निरमड़ तहसील की ग्राम पंचायत राहूण के महिला मंडल कतमोर ने गावँ कतमोर मे साफ़ सफाई की । महिलाओं ने द्वारा पुरे गावँ मे स्वछता अभियान चलाया गया तथा महिला मंडल के द्वारा लोगों को भी अपने आस पास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही महिला मंडल ने नशा मुक्त अभियान के तहत गावँ मे भांग के पौधों को भी उखाड़ कर नष्ट किया।

महिला मंडल कतमोर ने बताया की आज दिनाँक 06/08/2021 को महिला मंडल कतमोर के द्वारा पुरे गावँ मे साफ़ सफाई की गयी तथा भांग के पौधों को उखाड़ा गया ।
महिला मंडल सचिव सरोज कुमारी ने बताया की वनमहोत्सव के तहत पूरे प्रदेश में पौधरोपण अभियान जोरों पर चला है । इसी कड़ी मे महिला मंडल कतमोर मे भी पिछले दिनों पौधारोपण किया गया।

उन्होंने बताया कि पेड़-पौधें हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं कि जा सकती है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा हर वर्ष पौधरोपण करें व उनका संरक्षण करें ताकि भविष्य में हमारी आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिल सकें।
इस अवसर पर महिला मंडल की सचिव सरोज कुमारी, रंजना देवी,रिशा देवी, नारधु देवी, लीला देवी, मणी देवी, उषा देवी, संध्या देवी, गुदाला देवी, मरचु देवी, कला देवी,ऐमी देवी, रक्षा देवी, कला देवी, सीमा देवी,निलमा देवी, सीमा देवी, कुमता देवी, सपना ठाकुर, लता देवी, अन्य सभी महिला मंडल सदस्य उपस्थित रहे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

टोक्यो ओलंपिक के हॉकी खिलाड़ी चंबा के वरूण कुमार को 1 करोड़ और DSP की नौकरी देगी हिमाचल सरकार

Sat Aug 7 , 2021
सदन में उठा करुणामूलक आश्रितों का मुद्दा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जल्द बनेगी कमेटी एप्पल न्यूज़, शिमला टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। हॉकी टीम के इस शानदार प्रदर्शन से हिमाचल का भी मान बढ़ा है। हॉकी टीम […]

You May Like

Breaking News