IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जो 8 करोड़ की चपाती खा गए वो पूछते हैं किस बात का जश्न..?, 5 साल में हर गारंटी पूरा करेगी कांग्रेस सरकार- अनिरुद्ध सिंह 

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

सुक्खू सरकार 2 साल का कार्यकाल पूरा होने कल बिलासपुर में जश्न मनाने जा रही है तो वहीं भाजपा आक्रोश रेलियां निकाल रही है।

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी झूठ बोलने में माहिर है और प्रदेश के खजाने को लुटाने में भी भाजपा ने अपने समय में कोई कसर नहीं छोड़ी।

जबकि वर्तमान जन हित में काम कर रही है और ससाधानों को जुटाने के सरकार ने प्रयास किए हैं। भाजपा ने आपदा में केंद्र से मदद दिलाने के बजाय उसे रोकने का ही काम किया।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपने समय में फिजूलखर्ची ही की और 8 करोड़ की चपाती खाने वाले आज सरकार के दो साल के समारोह पर टिप्पणी कर रहे हैं। सरकार ने दो साल में गारंटी को पूरा करने का कार्य किया है और कर्मचारियों को OPS,महिलाओं को 1500, बेरोजगारों को 30 हजार नौकरियां दो साल में दी गई है ।

ऐसे में सरकार उपलब्धियों को जनता के बीच में जाकर सांझा कर रही है भाजपा को इससे परेशानी हो रही है।

वहीं अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंचायती राज विभाग नई पंचायतों का गठन करने जा रहा है। 2020 में भाजपा के समय में नई पंचायतों का गठान हुआ था।

लेकिन उस दौरान कुछ पंचायतों की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई जिस वजह से उसका पुनर्गठन नहीं हो पाया। अब सरकार जरूरत के मुताबिक पंचायतों के गठन करने जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के पर CM सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Wed Dec 11 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह बिलासपुर के लुहणू मैदान में आयोजित किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार […]

You May Like

Breaking News