IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

हिमाचल सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के पर CM सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह बिलासपुर के लुहणू मैदान में आयोजित किया जा रहा है।  
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है।

प्रदेश सरकार ने मात्र 15 महीने में 5 गांरटियों को पूरा किया है तथा बाकी गारंटियों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
 उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों में प्रदेश के लोगों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं एवं कार्यक्रम शुरू किए हैं तथा भविष्य में भी प्रदेश सरकार लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि इस समारोह का आयोजन ‘व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल’ थीम पर किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस अवसर पर छह नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिससे प्रदेश के लोग लाभान्वित होंगे तथा उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, नाम दिया कांग्रेस सरकार के 2 वर्ष के काले कारनामों का "कच्चा चिट्ठा"

Wed Dec 11 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला वर्तमान कांग्रेस सरकार का 2 वर्ष का यह कार्यकाल प्रदेश के इतिहास में काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा क्योंकि इस दौरान भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी इस सुक्खु सरकार ने ‘मित्रों’ को अनैतिक रूप से लाभ पहुँचाकर, फ़िजूल खर्ची को बढ़ावा देकर और आर्थिक कुप्रबंधन कर […]

You May Like

Breaking News