सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला अंतरराष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप मे bole CM, “खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं”

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार देर सायं यहां ऐतिहासिक रिज पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में किया गया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता थे और प्रदेश के विकास में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।
स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतियोगिता नवोदित खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभागियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं का अनुभव मिलता है और उनके खेल कौशल में वृद्धि होती है।
इस प्रतियोगिता में श्रीलंका, भारत, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और थाईलैंड के अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाजों ने भाग लिया।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक हरीश जनारथा और हरदीप बावा, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

फांचा से "श्रीखंड महादेव" ट्रेक के विकास का प्रस्ताव, सुरक्षा आकलन के लिए ABVIMAS की सेवाएं लेने की सिफारिश-SDM

Thu Jun 25 , 2026
रामपुर बुशहर, 24 जून।रामपुर उपमंडल प्रशासन ने फांचा (नन्टी-टिक्कर) से श्रीखंड महादेव तक जाने वाले ट्रेकिंग मार्ग के विकास एवं उन्नयन का प्रस्ताव तैयार कर जिला पर्यटन विकास अधिकारी, शिमला को भेजा है। यह प्रस्ताव बजट आश्वासन 2026-27 के तहत ट्रेकिंग ट्रेल्स के विकास एवं उन्नयन योजना के अंतर्गत प्रस्तुत […]

You May Like

Breaking News