CM सुक्खू का एतिहासिक फैसला, रक्षाबंधन के बाद करवाचौथ पर भी सार्वजनिक अवकाश घोषित

हिमाचल में करवाचौथ पर आज सार्वजनिक अवकाश, सरकारी कार्यालयों से स्कूल-कॉलेज तक रहेंगे बंद

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने करवाचौथ के अवसर पर 29 अक्टूबर, 2026 (वीरवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से 28 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई है।
अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को करवाचौथ का पर्व मनाने की सुविधा देने के उद्देश्य से यह अवकाश घोषित किया गया है।


सरकार की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश नहीं माना जाएगा।
अधिसूचना को आवश्यक कार्रवाई और जानकारी के लिए प्रदेश के प्रशासनिक सचिवों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, विभागाध्यक्षों और संबंधित संस्थानों को भेज दिया गया है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News