file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

पेयजल किल्लत से जूझ रहा शिमला शहर, सरकार मस्त- जनता त्रस्त- गौरव शर्मा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने एक प्रेस बयान जारी कर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सर्दियों के मौसम में शहर में पेयजल संकट पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा किया ।

उन्होंने कहा, शहरवासियों को इन दिनों पानी की भारी किल्लतों से जूझना पड़ रहा है हालात ये हैं कि शहर वासियों को हर तीसरे दिन पानी मिल रहा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाने का वादा करने वाली बीजेपी ने लोगों के साथ धोखा किया है और उनका ये वादा उनके बाकी चुनावी वादों की तरह खोखला निकला ।

उन्होंने कहा 2017 के चुनावों में बीजेपी ने दावा था कि शहर में 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाएंगे लेकिन आज हालात सबके सामने है बीजेपी का ये वादा केवल काग़ज़ों तक ही सीमित रह गया है।

शहर में पानी की क़िल्लत के कारण हाहाकर मचा हुआ है व जल प्रबंधन बोर्ड भी लोगों से भारी बिलों का भुगतान कर रहा है व सरकार इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

उन्होंने बताया ,सरकार के शहरी विकास मंत्री जी द्वारा बयान दिया गया था की शहर में पानी की क़िल्लत नही आएगी व शहर को 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा,जब राज्य की राजधानी में ये हाल हैं तो दूसरी जगह के क्या हालात होंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

उन्होंने सरकार से अपील करते हुए जल्द से जल्द व्यवस्थाएं दुरस्त कर पेयजल की किल्लत से शहर को निजात दिलाने की मांग की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुरेश भारद्वाज ने MC शिमला के कैंथु वार्ड में 1.85 करोड़ और 85 लाख से निर्मित 2 पार्किंग स्थलों का किया उद्घाटन

Sun Apr 3 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाशहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला नगर निगम के कैंथु वार्ड में 1 करोड़ 85 लाख और 85 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो पार्किंग स्थलों का उद्घाटन किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार शिमला […]

You May Like

Breaking News