शिमला में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव, राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया शुभारम्भ, 425 विद्वान ले रहे भाग

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ शुरू हुआ है। इस उत्सव की शुभारंभ गेयटी थियेटर मे केन्द्रीय संस्कृति व संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया ।

इस उत्सव मे देश-विदेश से करीब 425 साहित्यकार, लेखक और जाने माने विद्वान भाग ले रहे हैं ।

आजादी के अमृत महोत्सव’ की कड़ी में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में ये उत्सव हो रहा है।

केन्द्रीय राज्य संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान शिमला जैसे एतिहासिक शहर मे ये आगाज किया गया जो ऐतिहासिक है।

इस दौरान आजादी के 75 वर्षो मे साहित्यिक रूप मे हम कहां पहुचे और आगे 25 वर्षो मे कहा पहुंचना है इसका रोड मैप बनेगा । इसलिए इस उत्सव का उद्देश्य यह मंथन है । उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन अब संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर वर्ष देश के अलग अलग स्थानो पर किए जाएगे ।

शिमला की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहा अनेको एतिहासिक स्थल है और इस जगह का अपना अलग महत्व है ऐसे मे संस्कृति मंत्रालय द्वारा पर्यटन विभाग के सहयोग से जल्द ही एक बढे संगीत महोत्सव के आयोजन की योजना है । जिसके लिए जल्द शिमला व आसपास के क्षेत्रो मे स्थान व समय का चयन किया जाएगा ।

इस अवसर पर जगतगुरू रामानंदचार्य स्वामी रामभदृचार्य सहित प्रदेश शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर व हिमाचल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर की पत्नि अनघा आर्लेकर उपस्थित रही

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने चम्बा में 162 करोड़ लागत की 15 विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

Thu Jun 16 , 2022
मोटर स्पोर्ट्स रैली के दूसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एप्पल न्यूज़, चम्बा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चम्बा में चलो चम्बा अभियान-2021 के तहत पुलिस मैदान चम्बा में चम्बा की मोटर स्पोर्ट्स रैली के दूसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News