file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

जुब्बल में 117 ग्राम चरस के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

भगोली नाला में गश्त के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई, ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज
एप्पल न्यूज़, जुब्बल

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने एक युवक को 117 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे पुलिस थाना जुब्बल की टीम भगोली नाला क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 117 ग्राम चरस बरामद की।


आरोपी की पहचान लोकेंद्र राणा (20) पुत्र राम बहादुर राणा, निवासी डांगा जर्द, तहसील बेलौरी, जिला कंचनपुर, नेपाल के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में श्याम शरखोली के यहां, गांव देवनगर, डाकघर बरथाटा, तहसील जुब्बल, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश में रह रहा था।
पुलिस ने इस मामले में पुलिस थाना जुब्बल में एफआईआर संख्या 56/2026, दिनांक 28 अक्टूबर 2026, धारा 20 मादक द्रव्य एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (ND&PS Act) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में आगामी जांच जारी है। जिला शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने शिमला के एम्स चमियाना में विभिन्न पदों और सेवाओं के 215 से ज्यादा पद भेरने को दी को स्वीकृति

Thu Oct 29 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करने के प्रयासों के तहत सरकार ने शिमला के अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज (एआईएमएसएस), चमियाणा में विभिन्न पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की है।उन्होंने बताया कि चमियाणा में विभिन्न विभागों की […]

You May Like

Breaking News