फांचा से “श्रीखंड महादेव” ट्रेक के विकास का प्रस्ताव, सुरक्षा आकलन के लिए ABVIMAS की सेवाएं लेने की सिफारिश-SDM


रामपुर बुशहर, 24 जून।
रामपुर उपमंडल प्रशासन ने फांचा (नन्टी-टिक्कर) से श्रीखंड महादेव तक जाने वाले ट्रेकिंग मार्ग के विकास एवं उन्नयन का प्रस्ताव तैयार कर जिला पर्यटन विकास अधिकारी, शिमला को भेजा है। यह प्रस्ताव बजट आश्वासन 2026-27 के तहत ट्रेकिंग ट्रेल्स के विकास एवं उन्नयन योजना के अंतर्गत प्रस्तुत किया गया है।
उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार फांचा से श्रीखंड Mahadev ट्रेक को योजना के तहत विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया है।

इस संबंध में 18 जून 2026 को फांचा स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में विभिन्न विभागों एवं संबंधित हितधारकों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें ट्रेक मार्ग के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और सुझाव प्राप्त किए गए।
बैठक के बाद वन विभाग ने प्रस्तावित ट्रेकिंग मार्ग के विकास एवं उन्नयन का प्रारूप प्रस्ताव प्रशासन को सौंपा है। इस प्रस्ताव को आगे की कार्रवाई एवं अंतिम रूप देने के लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी को भेजा गया है।


पत्र में ट्रेकिंग मार्ग की सुरक्षा और तकनीकी व्यवहार्यता को विशेष महत्व देते हुए मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान (ABVIMAS) की सेवाएं लेने का अनुरोध भी किया गया है।

संस्थान से प्रस्तावित ट्रेक मार्ग का रेकी (Reconnaissance) एवं सुरक्षा मूल्यांकन करवाने की सिफारिश की गई है, ताकि उसकी अनुशंसाओं को अंतिम परियोजना में शामिल कर सुरक्षित और टिकाऊ विकास सुनिश्चित किया जा सके।
प्रशासन का मानना है कि ट्रेकिंग मार्ग के व्यवस्थित विकास से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को भी रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर के भैरा खड्ड में 25 ग्राम चिट्टा के साथ 5 गिरफ्तार, 2 सप्लायर जीरकपुर से पकडे

Thu Jun 25 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना रामपुर में दर्ज चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच के दौरान नशे […]

You May Like

Breaking News