CBI ने EPFO बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त सहित 3 अधिकारियों को 10 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

सीबीआई ने ईपीएफओ, बद्दी (हिमाचल प्रदेश) के क्षेत्रीय आयुक्त एवं प्रवर्तन अधिकारी तथा एक निजी सलाहकार को शिकायतकर्ता से 10 लाख रु. (5 लाख रु. का नकद व  5 लाख रु. के “सेल्फ चेक”) की रिश्वत स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया

एप्पल न्यूज, बद्दी/शिमला

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ईपीएफओ, बद्दी, सोलन (हिमाचल प्रदेश) के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं  प्रवर्तन अधिकारी तथा एक सलाहकार (निजी व्यक्ति) सहित तीन आरोपियों को शिकायतकर्ता से 10 लाख रु. (5 लाख रु. नकद व 5 लाख रु. के “सेल्फ चेक”) की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया।

सीबीआई ने दो आरोपियों के विरुद्ध दिनांक 24.11.2024 को मामला दर्ज किया था जिसमें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), बद्दी, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) के प्रवर्तन अधिकारी (ईओ), निजी सलाहकार, बद्दी, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) तथा अन्य अज्ञात  ईपीएफओ अधिकारी शामिल है।

यह आरोप है  कि आरोपी प्रवर्तन अधिकारी ने शिकायतकर्ता की फर्म के पीएफ मांग के मामले को, जो ईपीएफओ कार्यालय, बद्दी, सोलन (हिमाचल प्रदेश) के पास लंबित है,  अनुकूल तरीके से निपटाने हेतु स्वयं  और ईपीएफओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के लिए भी उक्त आरोपी निजी सलाहकार के माध्यम से 10 लाख रु. का अनुचित लाभ मांगा था

आगे आरोप है  कि यदि उक्त मांग पूरी नहीं की गई तो वसूली 45-50 लाख रु. की होगी।

सीबीआई ने जाल बिछाया एवं  आरोपी सलाहकार (निजी व्यक्ति) को आरोपी प्रवर्तन अधिकारी व  क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, जिनकी भूमिका ट्रैप की कार्यवाही के दौरान सामने आई, की ओर से शिकायतकर्ता से 10 लाख रु. (5 लाख रु. नकद और 5 लाख रु. के “सेल्फ चेक”) की मांग करने एवं  स्वीकार करने के दौरान पकड़ा।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें शिमला में सीबीआई मामलों के माननीय विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जा रहा है।
आगे, सीबीआई ने बद्दी(हिमाचल प्रदेश), शिमला (हिमाचल प्रदेश) एवं चंडीगढ़ में सात स्थानों पर आरोपियों के आवासीय एवं  आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली।

चंडीगढ़ में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त के परिसर से 23.5 लाख रु. (लगभग) की नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।

इस मामले में जाँच जारी हैl

Share from A4appleNews:

Next Post

निर्माणाधीन स्वास्थ्य कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण करें अधिकारी- डॉ. शांडिल

Wed Nov 27 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने विभिन्न स्वास्थ्य  योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है तथा प्रदेश सरकार लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ तथा किफायती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर विशेष अधिमान दे रही है।उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा […]

You May Like

Breaking News