file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

सुरेश भारद्वाज जहाँ भी जाते हैं, जमानत जब्त होती है, राजनीति से संन्यास लेने की तैयारी कर लें अब ये मंत्री- विक्रमादित्य सिंह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बीते साढ़े चार साल में कांग्रेस पार्टी ने लगातार काम किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता फ्रंट फुट पर आकर बैटिंग कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी 4 महीने बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के साथ प्रदेशभर के युवाओं का विश्वास कांग्रेस पार्टी पर है।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुरेश भारद्वाज को यह मालूम नहीं होता कि कहां आचार संहिता लगी है और कहां नहीं।

उन्होंने कहा कि सुरेश भारद्वाज जहां जाते हैं, वहां पार्टी की जमानत जब्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले वे उपचुनाव में जुब्बल-कोटखाई के पर्यवेक्षक थे, वहां भी भारतीय जनता पार्टी की जमानत जब्त हो गई।

उन्होंने कहा कि इन दिनों रामपुर के झाखड़ी वॉर्ड में चुनाव चल रहे हैं, सुरेश भारद्वाज जाकर वहां भी पर्यवेक्षक बनें और वहां भी भारतीय जनता पार्टी की जमानत जब्त हो जाएगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जाने वाली है और अब कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज को भी राजनीति से संन्यास लेने की तैयारी कर लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता भी पार्टी से परेशान आ चुके हैं। ऐसे में कई नेता भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हैं। भाजपा के कई बड़े नेता कांग्रेस पार्टी के संपर्क में हैं। भाजपा के कई नेताओं को पार्टी में हार नजर आ रही है ऐसे में वे कांग्रेस में आना चाह रहे हैं।

हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने यह स्पष्ट किया है कि किसी भी नेता को बिना शर्त ही पार्टी में शामिल किया जाएगा। किसी भी नेता को टिकट की शर्त पर पार्टी में नहीं लिया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेंट की "चम्बा थाल"

Sun Jul 24 , 2022
एप्पल न्यूज़, दिल्ली केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपति भवन में देश के 14 वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की। उन्होंने ऐतिहासिक चंबा थाल देकर उनका पारम्परिक हिमाचली तौर-तरीक़े से अभिनंदन किया। अनुराग ठाकुर ने उनके सफल कार्यकाल व देशहित में […]

You May Like

Breaking News