file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

जयराम सरकार बताए 3 साल की 5 उपलब्धियां, रोहतांग टनल को राजनीति का अखाड़ा बनाकर भाजपा हासिल करना चाहती है सस्ती लोकप्रियता- विक्रमादित्य

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में भाजपा सरकार को तीन साल हो गए है विपक्ष सरकार के कार्यकलापों से खुश नही है। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य ने सरकार के कार्यकाल को असफल बताया है और जश्न के बजाए पांच उपलब्धियां बताने को कहा है।
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ढाई साल में सरकार विकास का एक भी काम नही किया है सरकार की प्रशासन पर पकड़ नही है जिसका भुगतान प्रदेश की जनता को करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अटल टनल सोनिया गांधी की सोच थी। जिस तरीके से टनल को राजनीति अखाड़ा बनाया गया है। भाजपा टनल के माध्यम से  सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रही है।

सरकार के पास एक भी उपलब्धि गिनाने को नही है। मंडी में एयरपोर्ट के का काम ठंडे बस्ते में चला गया है।इन्वेस्टर मीट बेनतीजा रही  धरातल पर कुछ नही हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में फर्क है।

विक्रमादित्य ने कहा कि हिमाचल विश्व विद्यालय आज आरएसएस का अखाड़ा बन गया है। आज  यूनिवर्सिटी के अंदर अयोग्य लोगों को भर्ती किया जा रहा है जिससे शिक्षा का स्तर गिर रहा है। छात्रों पर डंडे बरसाए जा रहे है।

ABVP के छात्र भी आज उनसे संपर्क कर रहे है और उनकी मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन के आगे उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे विश्वविद्यालय जाकर स्वयं कुलपति के समक्ष छात्रों की मांगों को रखेंगे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर में एक हजार गाड़ियों की पार्किंग बनने का रास्ता साफ, Joint इंस्पेक्शन में सबकी हाँ

Thu Oct 22 , 2020
शर्मा जी, एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर चार जिलों के मुख्य व्यापारिक केंद्र रामपुर बुशहर में विकराल हुई पार्किंग समस्या को दूर करने के लोई एप्पल न्यूज़ की मुहिम रंग लाने लगी है। बोते वर्ष रामपुर शहर के एक छोर पर खाली भूमि को पार्किंग के रूप में विकसित करने को […]

You May Like

Breaking News