आईस हाॅकी एसोसिएशन आफ लाहुल स्पीति ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए CM को दिया निमंत्रण

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

माइनस 10 डिग्री के तापमान में तैयार कर रहे रिंक काजा में पहली बार राष्ट्रीय महिला आईस हाॅकी प्रतियोगिता होने जा रही है। 25 दिंसबर से नेशनल डिव्लेमेंट कैंप काजा में आयोजित हो रहा है। आइस हाॅकी एसोसियेशन आफ लाहुल स्पीति का प्रतिनिधिमंडल केबिनट मंत्री डा राम लाल मारकंडा से शिमला में मिला। इसके बाद कैबिनट मंत्री डा राम लाल मारंकडा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आवास स्थान ओक ओवर में मिला।

कैबिनट मंत्री डा राम लाल मारकंडा ने काजा में होने वाली राष्ट्रीय महिला आईस हाॅकी चैंपियनशिप 2022 व नेशनल डिव्लेपमेंट कैंप में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पहली बार स्पिति में इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। एसोसियेशन ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी कई मांगे भी रखी।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एसोसियेशन के सदस्यों का आश्वसन दिया है कि इस आयोजन में अवश्य आएंगे तथा हर संभव सहायता इस आयोजन को सफल बनाने में करेंगे। उन्होंने कहा कि स्पीति जैसे क्षेत्र में इस तरह का आयोजन बड़ी बात है। एसोसियेशन के प्रयासों की तारीफ है।

एसोसियेशन की तरफ से छेरिंग बोध उपाध्यक्ष, महासचिव कुंगा तंडुप, कोषाध्यक्ष डा विकास रोपा, कार्यकारी सदस्य डा तेंजिन नोरबू, कार्यकारी सदस्य संजीवन राय राष्ट्रीय कोच अमित बेलबाल शामिल रहे। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल खेल मंत्री राकेश पठानिया से भी मिला। आंकोर शर्मा आयुक्त जनजातीय विकास , सुभाषीश पांडा सचिव पर्यटन, खेल सचिव एसएस गुलेरिया,हरबंस ब्रांसकाॅन निदेशक सूचना एंव जन संपर्क विभाग से भी प्रतिनिधिमंडल मिला।

कैबिनट मंत्री डा राम लाल मारंकडा ने कहा कि हमारी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। स्पीति में वर्ष 2019 से आइस हाॅकी खेल के प्रति बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बीते वर्ष हमारी बेटिंयों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था और इस बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी हमें मिली है। इससे साफ जाहिर है आने वाले सालों में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के आयोजन आसानी से स्पीति में हो सकेंगे।

हमें काजा में हाई एल्टीटयूड स्पोर्टस सेंटर बना रहे है। इसका काम तीव्र गति से चला है। कैंप और प्रतियोगिता के आयोजन में आईस हाॅकी ऐसोसियेशन आफ लाहुल स्पिति की काफी बड़ी भूमिका है। एसोसियेशन के सदस्य काफी बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा ले रहें है।


एडीएम मोहन दत शर्मा ने कहा कि कैंप और प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर कार्य चल रहा है। प्रशासन और एसोसियेशन के सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे है। इस आयोजन को बड़ी धूम धाम से करवाया जाएगा। खिलाड़ियों के ठहरने की उचित व्यवस्था का प्रावधान यहां पर किया गया है। यहां पर विंटर आलेम्पिक भी आयोजित हो सकती है।
25 से शुरू होगा नेशनल डिव्लेपमेंट कैंप
25 दिंसबर से शुरू होने वाले नेशनल डिव्लेपमेंट कैंप में 80 के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। संभावित 16 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच से सात टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। हर टीम में 22 खिलाड़ी होंगे। इसके साथ ही 10 आफिशयल भी रहेंगे। प्रतियोगिता में रोजाना दो से तीन मैच होंगे। कैंप में हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली मुबई हिमाचल आदि खिलाड़ी आएंगे ।
माइनस के तापमान में तैयार कर रहे रिंक
एसोसियेशन के सदस्य रिंक को तैयार करने में सुबह से लेकर शाम तक काम कर रहे है। शाम होते ही छोटी गाड़िया रिंक में जम रही बर्फ पर चलाई जा रही है ताकि बर्फ और जम जाए । इसके बाद पानी का छिड़काव करके एक नई सतह बर्फ की तैयार की जा रही है। अभी रिंक को तैयार होने में कुछ दिन लगेंगे। लेकिन एसोसियेशन के सदस्य माईनस 10 डिग्री के तापमान में देर रात तक रिंक तैयार करने का कार्य कर रहे है।

Share from A4appleNews:

Next Post

डिग्री किए 20 वर्षों से बेरोजगारी की मार झेल रहे PET और CPEd नौकरी की आस में, हिमाचल में स्कूल खाली- 45 पार हो चुके लेकिन रोजगार नहीं

Wed Dec 8 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में कई वर्षों से बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं शारीरिक शिक्षक सी.पी,एड वाले। नौकरी की आस में 15 से 20 साल बीत गए।सरकार ने नहीं मानी मांगे तो हल्ला बोलने के लिए मजबूर होगा।शारीरिक शिक्षा C.p.ed संघ।सरकार की गलत नीतियों ने हिमचाल प्रदेश के […]

You May Like

Breaking News