IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

विपिन सिंह परमार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की नसीहत, अध्यक्ष को न “सिखाएं” क्या करना है, मैं अपनी “पावर” जानता हूं

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार द्वारा वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को लेकर दिए बयान पर बवाल खड़ा हो गया है।

विपिन परमार ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पर कांग्रेस का प्रवक्ता बनकर काम करने और विधानसभा की मर्यादा के हनन का आरोप लगाया था, इस पर कुलदीप पठानिया ने पलटवार किया है और सोच समझ कर बयानबाजी करने की नसीहत दी है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जब वह विधानसभा से बाहर निकलते हैं तो वह राजनीतिक प्राणी है। बाहर जाकर वह किसी न किसी दल के है। यदि कोई उनसे सवाल पूछेगा तो वह मुंह बंद नहीं कर सकतें।

उन्होंने ऐसा कोई विषय नहीं उठाया, जिससे सदन की मर्यादा का हनन हो रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने BJP विधायक विपिन सिंह परमार को सोच समझकर बोलने की नसीहत दी और कहा कि वह अध्यक्ष नहीं है, बल्कि इसी सदन के सदस्य है। अध्यक्ष को उन्हें पूछने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि विपिन परमार दो साल अध्यक्ष रहे। उनका कार्यकाल कैसा रहा। यह किसी से छुपा नहीं है। वो विधानसभा के रिकार्ड में भी विद्यमान है। कुलदीप पठानिया ने कहा कि स्पीकर के पास कई तरह की अथोरिटी है।

जब विधानसभा चलती है तो तब उसने नियम अलग है। जब वह चैंबर में बैठते हैं, तो उनके पास एडमिनिस्ट्रेटिव पावर है। शायद विपिन परमार को यह जानकारी नहीं है। यदि इस तरह की बयानबाजी करते है तो उन पर कार्यवाई भी की जा सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने जयराम सरकार द्वारा खोले 19 कॉलेजों को किया बंद, देखें लिस्ट

Fri Mar 10 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार ने जयराम सरकार द्वारा खोले 19 कॉलेजों को किया बंद

You May Like

Breaking News