IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

प्रतिभा सिंह ने रामपुर बुशहर के जगोरी से किया प्रचार का आगाज़, विक्रमादित्य सिंह के लिए मांगे वोट

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आज से मंडी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव का प्रचार रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र से शुरू कर दिया है।

प्रतिभा सिंह ने आज जगोरी, कूट, क्यॉव व ज्योरी में जनसभाएं व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर लोकसभा प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए वोट मांगे।

इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक, वित्त आयोग के  अध्यक्ष नंद लाल ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा व अन्य पदाधिकारी भी साथ रहेंगे।

प्रतिभा सिंह 26 अप्रैल को प्रतिभा सिंह कोशगड मझेवली,फुंजा शाह,दोफादा, मशनू,बटाली, धारगोरा,पासड़ा व रचोली में जनसभाएं व पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकें करेंगी। रात्रि विश्राम रामपुर ही रहेगा।

27 अप्रैल को प्रतिभा सिंह काशा, पाट, मुनीश,कुखी, शरनाल,रदोली , दरकाली व सेरिमझाली,स्यारला व तकलेच में जनसभाएं करेंगी।

28 अप्रैल को सिंगला, शनेरी, ढांसा, लालसा,सुंधा व कराली जगुनी सनेई में जनसभाएं करेंगी।

29 अप्रैल को प्रतिभा सिंह नेरी,मझेवटी, फोला, प्लेडा, घाट वियोंथल,बेलू,मदोली, सुरड़,कंदरेडी,सुरड बंगलों, मोझीली टिप्पर व चकटी में जनसभाएं व जनसंपर्क करेंगी।

30 अप्रैल को पांडाधार, झिझनु,थैली,दादरा,लेलन, नवां, डोई ,बराच बरकेली डोई,टूटू व देलठ् बेओठ, कलमोग करांगलाव चुंजा में जनसंपर्क व जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।

1 मई को प्रतिभा सिंह रामपुर में अलग अलग संगठनात्मक बैठके करेंगी। इसमें ब्लॉक महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस व अनुसूचित जाति विभाग की बैठकें होगी। इसके उपरांत प्रतिभा सिंह शिमला लौट आएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य की 'कंगना' को "चुनौती", केंद्र से घनिष्ठ नजदीकियां हैं तो कर्मचारियों के 9 हजार करोड़ वापिस लाए

Thu Apr 25 , 2024
एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार, चैल चौक मंडी कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को चुनौती दी है कि अगर वह प्रदेश के कर्मचारियों की हितैषी हैं और केंद्र सरकार के साथ उनकी घनिष्ठ नजदीकियां हैं तो केंद्र के पास फंसे प्रदेश के कर्मचारियों के 9 हजार करोड़ […]

You May Like

Breaking News