बिना परमिट हिमाचल सचिवालय में नो एंट्री

3

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री के उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सचिवालय प्रशासन सख्त हो गया है। आज जारी आदेश में साफ कहा गया है कि अब सचिवालय में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी जब तक कि वह परमिट लेकर नहीं आ जाता।

इस दौरान सचिवालय अधिकारियों या कर्मचारियों द्वारा फोन कर बुलाए जाने पर भी किसी को आने की अनुमति नहीं होगी। आदेश में गेट इंचार्ज को स्पष्ट निर्देश हैं कि नियमों का पालन करें और बना परमिट किसी को प्रवेश न करने दें अन्यथा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

\"\"
\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

ऊना जिला के थानाकलां में बनेगा प्रदेश का पहला गोकुल ग्राम, 500 गायों को मिलेगा आश्रय

Thu Jul 23 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला राष्ट्रीय गोकुल ग्राम के अन्तर्गत ऊना जिला के थानाकलां में हिमाचल प्रदेश का पहला कोगुल ग्राम स्थापित किया जाएगा। यह गोकुल ग्राम 15-01-70 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित किया जाएगा जो वर्तमान में गौ सेवा आयोग के स्वामित्व में है। यहां गैर- उत्पादक पशुओं के लिए पशु अभ्यारण्य […]

You May Like

Breaking News