पूर्व MP वीरेंद्र कश्यप एक बार फिर बने भाजपा SC मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिमला से पूर्व सांसद एवं सोलन मंडल से संबंध रखने वाले वीरेंद्र कश्यप एक बार पुनः भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बन गए हैं, यह घोषणा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य द्वारा की गई है।
इस घोषणा के उपरांत वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा अपनी पार्टी का विस्तार हर वर्ग में समय-समय पर करती है और इसी कड़ी में आज एक बार फिर मुझे अनुसूचित जाति मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस मोर्चे के माध्यम से हम अनुसूचित जाति वर्ग की समस्याओं के समाधान को लेकर काम करते हैं और इस वर्ग को पार्टी के माध्यम से समाज में किस प्रकार से आगे ले जाया जाए उसके बारे में चिंता करते हैं।  उन्होंने कहा कि वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अनेकों योजनाएं लाई है जिससे इस वर्ग के गरीब लोगों को बहुत फायदा पहुंचा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मशोबरा व टुटू खण्ड के BDC का 4 दिवसीय प्रसगिकशन शुरू, अपने कार्यों, शक्तियों एवं दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करें- सुभाष

Wed Mar 3 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला पंचायत समिति पदाधिकारी अपने कार्यों, शक्तियों एवं दायित्वों का भलीभांति निर्वहन कर सके, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण व जानकारी प्रदान करना अनिवार्य है। सुभाष शर्मा प्रधानाचार्य, पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा ने पंचायत समिति टुटू तथा मशोबरा के नव निर्वाचित पंचायत समिति पदाधिकारियों के लिए आयोजित चार […]

You May Like

Breaking News