सुक्खू सरकार ने ठेके पर दिया शिमला का हैरिटेज “टाउन हॉल” दिल्ली की कम्पनी खोलेगी “हाई एंड कैफे” होगी 13 लाख की आय

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला ऐतिहासिक भवन टाउन हॉल में जल्द हाई एंड कैफे खुलने जा रहा है। इसको लेकर दिल्ली की एक कंपनी के साथ नगर निगम ने समझौता कर लिया है और कंपनी हर महीने नगर निगम को 13 लाख किराए के रूप में देगी।

लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न तरह के खाने की चीजें मुहैया हो सकेंगी। ये कैफे टाउन हॉल के धरातल मंजिल में खोला जाएगा। आगामी 3 माह के भीतर यहां पर कैफे खोला जाएगा।

नगर निगम के आयुक्त आशीष कोहली ने कहा, “कैफे निगम के लिए राजस्व उत्पन्न करने में मदद करेगा, जिसने दिल्ली के एक कंपनी के साथ समझौता किया है।

हर महीने नगर निगम को 13 लाख रुपये का भुगतान करेगा। 10 साल की अवधि के लिए ये कंपनी को दिया गया हैं।जहा पर कंपनी हाई एंड कैफे खोलेगी।

बता दे शिमला के मॉल रोड पर टाउन हाल का भवन 114 साल पुराना है। इस भवन का निर्माण ब्रिटिश काल मे हुआ था और टाउन हॉल भवन का जीर्णोद्धार एशियाई विकास बैंक (एडीबी) द्वारा वित्त पोषित लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

पहले इस भवन में नगर निगम का कार्यालय होता था लेकिन जीर्णोद्धार होने के इस भवन में केवल महापौर और उपमहापौर के बैठने के लिए ही जगह दी गई है जबकि धरातल मंजिल को व्यवसायिक प्रयोग के लिए दिया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिव प्रसाद शुक्ला होंगे हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल, जल्द लेंगे शपथ- CM ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Sun Feb 12 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला शिव प्रसाद शुक्ला हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल होंगे। शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के रूप में जल्द शपथ लेंगे। गोरखपुर के रहने वाले शुक्ला का लंबा राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव है। संगठन और उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में रहने के बाद वह केंद्रीय वित्त राज्य […]

You May Like

Breaking News