IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश में जंगल राज, हाथरस की घटना ने देश में महिला सुरक्षा की खोली पोल, राजनीतिक संरक्षण में बेखौफ अपराधी-कांग्रेस

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

.कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में महिला के साथ हुई बर्बरता पर दुख प्रकट करते हुए कहा है कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज के चलते कोई भी सुरक्षित नही है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं के साथ बढ़ते अत्यचार और घिनौनी बलात्कार जैसी घटनाओं ने देश को आज फिर जनझोड़ कर रख दिया है।

\"\"

राठौर ने हाथरस की इस घटना में शामिल दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि राजनैतिक सरंक्षण के चलते देश मे अपराधियों के हौसले बेखोफ और बुलंद है।
राठौर ने हाथरस की इस पीड़ित महिला के आधी रात को किये गए अंतिम संस्कार पर भी हैरानी व्यक्त करते हुए कहा है कि यह कोई न्याय व्यवस्था नही है। पीड़ित परिवार के साथ यह एक बड़ा अन्याय किया गया है। पुलिस की इस कारवाई से साफ लगता है कि कहीं न कहीं साक्ष्यों को मिटा कर अपराधियों को बचाने की यह कोई कोशिश हो सकती है।
राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसके शासनकाल में देश मे अपराध बढ़ रहे है।

उन्होंने कहा है देश की गम्भीर चुनोतियों से निपटने में भाजपा पूरी तरह विफल सावित हुई है।उन्होंने कहा है कि हाथरस की इस घटना ने देश मे महिला सुरक्षा की पूरी पोल खोल कर रख दी है। देश मे भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा आज फिर बेटियों के प्रति झूठा और थोथला साबित हुआ है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कृषि कानून किसानों के लिए काला कानून -छाजटा

Wed Sep 30 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा है कृषि कानून बिल काला कानून है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि पर बनाए नया कानून किसानों पर थोप दिया है। इस कानून से अन्नदाता बर्बाद हो जाएगा न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का जिक्र […]

You May Like

Breaking News