file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने काजा में हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार किए प्रदान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, काजा

हिमाचल दिवस के अवसर पर आज यहां लाहौल स्पीति के काजा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समाज सेवा, खेल, संस्कृति के संरक्षण और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न व्यक्तित्वों को ‘हिमाचल गौरव’ और ‘प्रेरणास्रोत’ पुरस्कार से सम्मानित किया।


मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के घुमारवीं के छत्त प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक लकेश चंदेल को ‘हिमाचल गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल भवन के समीप भू-स्खलन में 36 विद्यार्थियों की जान बचाई थी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोकगीतों को संरक्षित करने के लिए प्रदेश के प्रसिद्ध गायक करनैल राणा और साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए सोलन जिले के नेम चंद को ‘हिमाचल गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने सिरमौर जिले की रानी को खेल गतिविधियों में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश की टीबी उन्मूलन टीम को ‘सिविल सेवा पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
पाइनग्रोव स्कूल कसौली के कार्यकारी निदेशक कैप्टन अमर्योत सिंह, मंडी जिले के पदमश्री नेक राम शर्मा और शिमला जिला के कोटखाई के प्रेम सिंह चौहान को प्रेरणास्रोत अवार्ड से सम्मानित किया गया।
.0.

Share from A4appleNews:

Next Post

नाहन में Dy.CM मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया तिरंगा, बोले- हिमाचल की 2.31 लाख महिलाओं को जल्द प्रतिमाह मिलेगी 1500 रुपये पेंशन

Sat Apr 15 , 2023
एप्पल न्यूज़, नाहन उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नाहन के ऐतिहासिक चैगान मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण के उपरांत जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार, वायदे को पूरा करते हुए 2.31 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये पेंशन प्रदान करेगी। उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News