file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हादसा- निरमंड के रैमू में बस से कुचलकर महिला की मौत, बेटी को छोड़ने आई थी महिला

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, निरमंड

जिला कुल्लू में निरमंड थाना के अंतर्गत रैमू में एक निजी बस के नीचे कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। हादसा दोपहर बाद करीब 3 बजे का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार एक महिला अपनी बेटी को छोड़ने रैमू आई थी इसी दौरान सड़क पर करते हुए बेटी तो आगे निकल गई लेकिन बुजुर्ग महिला हड़बड़ाहट में बस की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे हैं।

महिला की बेटी ने बताया कि मां उसे छोड़ने सड़क तक आई थी और इसी दौरान ये हादसा पेश आया। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू ने नवाजे 21 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, 14.77 करोड़ की पुरस्कार राशि की प्रदान

Thu Dec 5 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां एक भव्य समारोह में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता 21 खिलाड़ियों को 14.77 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने जिला ऊना से संबंध रखने वाले निषाद कुमार को 7.80 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। निषाद ने […]

You May Like

Breaking News