मुख्य सचिव ने सड़कों से ब्लैक स्पाॅट्स हटाने के निर्देश दिए

6
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़ शिमला

मुख्य सचिव अनिल खाची ने प्रदेश में सड़कों से ब्लैक स्पाॅट्स हटाने से संबंधित यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, सीमा सड़क संगठन और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सड़क निर्माण से संबंधित सभी एजैंसियों को प्रदेश में सड़कों पर ब्लैैक स्पाॅट्स हटाने केे निर्देश दिए ताकि इनके कारण संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान ब्लैक स्पाॅट्स की संभावनाओं को समाप्त करने के लिए अभियांत्रिकी में सुधार लाया जाना चाहिए। ब्लैक स्पाॅट्स को लेकर सभी फील्ड एजेंसियों को भी संवेदनशील बनाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान निष्पादन एजैंसियों को कार्य का समुचित निरीक्षण भी सुनिश्चित करना चाहिए।

अनिल खाची ने कहा कि प्रदेश के राज्यत्व के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले स्वर्णिम हिमाचल कार्यक्रमों में सड़क सुरक्षा थीम भी लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को इससे संबंधित कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधान सचिव परिवहन के.के. पंत, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी से BJP सांसद रामस्वरूप शर्मा की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थियों में मौत, हर कोई हैरान

Wed Mar 17 , 2021
एप्पल न्यूज़, मंडीहिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से BJP सांसद रामस्वरूप शर्मा का आज दिल्ली में निधन हो गया। आज सुबह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे काफी समय से अस्वस्थ भी चल रहे थे। जानकारी के अनुसार उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में […]

You May Like

Breaking News