IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

मंडी से BJP सांसद रामस्वरूप शर्मा की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थियों में मौत, हर कोई हैरान

7

एप्पल न्यूज़, मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से BJP सांसद रामस्वरूप शर्मा का आज दिल्ली में निधन हो गया। आज सुबह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे काफी समय से अस्वस्थ भी चल रहे थे। जानकारी के अनुसार उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले रामस्वरूप शर्मा मूलतः मंडी जिला के जोगिंदर नगर के रहने वाले थे। 62 वर्षीय रामस्वरूप शर्मा लगातार दूसरी बार मंडी से सांसद बने थे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार उन्हें सुबह करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट (एमपी फ्लैट) में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर जब अधिकारी पहुंचे तो सांसद का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। दिल्ली पुलिस को बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के स्टाफ ने बताया कि सुबह जब वह कमरा खोलने गए तो वह अंदर से लॉक था, बार-बार आवाज लगाने के बाद भी कमरा नहीं खुला, फिर पुलिस को फोन किया गया, पुलिस के आने पर दरवाजा तोड़ा गया, इस दौरान सांसद का शव फंदे से लटक रहा था. मौके पर कई पुलिस अफसर पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार रामस्वरूप शर्मा ने अपने आवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी. सुचना मिलते ही तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम साँस ली। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। मौत के कारणों की जाँच की जा रही है।
10 जून 1958 को जोगिन्दरनगर के जलपेहड़ में जन्में रामस्वरूप शर्मा पहली बार 2014 में सांसद चुने गए जिसके बाद दोबारा 2019 में चुनकर संसद पहुंचे। उन्होंने अपने राजनितिक काल में मंडी क्षेत्र के तीन दिग्गजों के किलों को ध्वस्त कर दिया था . पहली बार पूर्व सांसद राजा महेश्वर सिंह का टिकट काटकर रामस्वरूप शर्मा को टिकट मिली। उनके मुकाबले में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को टिकट दिया गया जिन्हे बड़े मर्जिन से हरा दिया। वहीं 2019 में उनका मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा से हुआ और एक बार फिर भारी मतों से जीत दर्ज की और तीनों को सियासत में हाशिये पर ला खड़ा कर दिया। अब उन्होंने अपनी जान दे दी और मंडी क्षेत्र को बड़ा झटका दे दिया।
उनके निधन का समाचार सुनकर हर कोई हैरान है। क्योंकि सत्ता में काबिज होने के बावजूद ऐसा कदम उठाना कई सवाल खड़े कर रहा है। अब जाँच के बाद ही पता चलेगा किमौत के पीछे क्या वजह रही।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी से MP रामस्वरूप शर्मा के निधन पर हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही वीरवार तक स्थगित

Wed Mar 17 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा दुख प्रकट किया है और कहा है कि जब उन्हें यह समाचार मिला तो सुन कर विश्वास नहीं हुआ क्योंकि दिन पहले ही कुछ दिन पहले ही रामस्वरूप शर्मा के साथ बातचीत हुई […]

You May Like