file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

शमशर महादेव मन्दिर में मकर संक्रांति पर देववाणी, अच्छी फसल और सुख समृद्धि के साथ बेहतर रहेगा 2020

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी कुल्लू

जिला कुल्लू में आनी के प्राचीन एवं ऐतिहासिक शमशरी महादेव मंदिर में मकर संक्रांति पर देववाणी एवं धार्मिक आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल हुए। मकर संक्रांति पर्व पर देवता के गूर ने नववर्ष की भविष्यवाणी की। इसमें बताया गया कि साल 2020 में देवी-देवताओं के आशीर्वाद से अधिक फसल, सुख शांति, सुख समृद्धि होगी।

\"\"

आउटर सराज क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों के प्रति क्षेत्र की जनता की आस्था बढे़गी। देवता गूर ने कहा कि भाईचारे व देश प्रेम से भारत दुनिया में अपनी पहचान बनाएगा। देवता के 14 सियानों कारदारों, कमेटी सदस्यों ने नए साल की योजना सूची भी तैयार की है, जिसमें देवता शमशरी महादेव के होने वाले मेलों, त्योहारों पर चर्चा की गई।
अब आगामी पंद्रह दिनों तक मन्दिर में कोई भी धार्मिक कामकाज नहीं होगा । पन्द्रह दिन के बाद देवता स्वर्ग यात्रा से अपने मंदिरों में लौटेंगे ।
मकर संक्रांति पर्व पर आनी के खेगसू माता मंदिर,बूढ़ी नागिन, बाड़ी दुर्गा माता मंदिर, शैलपुत्री माता मंदिर, कुइंर देवता मंदिर सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रही। दिन को करीब 12 बजे तक मंदिरों में पांव धरने के लिए जगह तक नहीं थी। शाम के समय लोगों की भीड़ कम हुई।

Share from A4appleNews:

Next Post

जनता की सम्पतियों के संरक्षण व उपयोग में नाकाम MC शिमला

Wed Jan 15 , 2020
एप्पल न्यूज, शिमला भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) की ज़िला कमेटी का मानना है कि बीजेपी शासित नगर निगम शिमला शहर की जनता की सम्पतियों के संरक्षण व इसके उपयोग में पूर्णतः विफल रही है। नगर निगम प्रदेश सरकार के दबाव में कार्य कर इन सम्पतियों पर धीरे धीरे अपने स्वामित्व […]

You May Like

Breaking News