रामपुर को जिला, ब्रो जगातखाना को पुल और नोग वेली को सिंचाई योजना मांग उठाएंगी कांग्रेस

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर
नोग वेली के करीब 30 गांवों में सिंचाई सुविधा के अभाव से खेती-बागवानी पर संकट गहराता जा रहा है। लालसा, डंसा और शिंगला पंचायतों के इस पूरे क्षेत्र में एक भी बड़ी सिंचाई योजना नहीं है। पानी की कमी के चलते कई गांवों में लोगों ने खेती करना छोड़ दिया है और निचले क्षेत्रों की उपजाऊ भूमि भी बंजर पड़ती जा रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दो दिवसीय रामपुर दौरे के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा इस गंभीर समस्या को उनके समक्ष रखकर नोग वेली के लिए सिंचाई योजना शुरू करने की मांग करेंगे।


नोग वेली के इतने बड़े क्षेत्र में वर्तमान में एक भी व्यापक सिंचाई योजना नहीं है। इसका सीधा असर यहां की खेती-बाड़ी और बागवानी पर पड़ रहा है। क्षेत्र के कई गांवों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों ने खेती करना तक छोड़ दिया है। विशेषकर नोग वेली के निचले क्षेत्रों में कई गांवों की खेती योग्य भूमि सिंचाई सुविधा के अभाव में बंजर पड़ी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में सिंचाई योजनाएं विकसित की जाएं तो बड़ी मात्रा में बंजर पड़ी भूमि को दोबारा खेती और बागवानी के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। इससे ग्रामीणों की आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा मुख्यमंत्री से नोग वेली के लिए उपयुक्त सिंचाई योजना स्वीकृत कर जल्द शुरू करने की मांग करेंगे, ताकि तीनों पंचायतों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।

iske aअलावा रामपुर बुशहर को जिला बनाने की प्रमुख मांग है. साथ ही ब्रो जगातखाना ke लिए बड़े पुल और पार्किंग की मांग है

स्थानीय स्तर पर सड़कों की दुर्दशा सुधारने और रामपुर मे मेडिकल काॅलेज और ट्रामा सेंटर शुरू करने की मांग भी रखी जायेगी.

o

Share from A4appleNews:

Next Post

गांधी जयंती के अवसर पर RHPS में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, विशेष स्वच्छता बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित

Sat Oct 3 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2026 तक आयोजित “स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान–2026” का समापन किया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता, जनभागीदारी, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित […]

You May Like

Breaking News