file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

आज पंचतत्व में विलीन होंगे दिवंगत MLA नंदलाल, शिमला से रामपुर होते हुए पैतृक गांव देवठी पहुंचा पार्थिव शरीर, समर्थकों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

सीएम, डिप्टी सीएम, मंत्रीगण, विधायक, नेता और कई कार्यकर्ता होंगे शामिल

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदलाल के निधन से समूचा क्षेत्र गमगीन है। मंगलवार को अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए जगह-जगह लोगों का हुजूम उमड़ा। आंखों में आंसू और दिल में अपने नेता को खोने का गम लिए कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिमला से रामपुर होते हुए उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव देवठी पहुंचाया गया। बुधवार को देवठी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मंगलवार सुबह विधायक नंदलाल का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, शिमला में रखा गया। यहां कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


इसके बाद शिमला से उनकी अंतिम यात्रा रामपुर के लिए रवाना हुई। बिथल (भेरा खड्ड) में कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। यहां से पार्थिव शरीर को सर्किट हाउस रामपुर लाया गया। दोपहर बाद सर्किट हाउस में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। हर कोई अपने प्रिय नेता को अंतिम बार देखने और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पहुंचा।
इस दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं। लोगों ने दिवंगत विधायक को याद करते हुए उनके परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के अध्यक्ष लाल चंद ने कहा कि नंदलाल का निधन रामपुर बुशहर की राजनीति, समाज और जनसेवा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया। उनकी सादगी, ईमानदारी, मिलनसार स्वभाव और संघर्षशील व्यक्तित्व की लोग हमेशा मिसाल देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नंदलाल का स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।
इसके बाद विधायक नंदलाल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव देवठी ले जाया गया। बुधवार को देवठी में उनका अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित प्रदेश सरकार के अन्य मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।
एक जनप्रतिनिधि के रूप में नंदलाल ने रामपुर की जनता के बीच जो विश्वास और अपनापन बनाया था, वह उनके जाने के बाद भी लोगों की यादों में हमेशा जीवित रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

विधायक नंद लाल का राजकीय सम्मान के साथ देवठी में अंतिम संस्कार, CM ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Wed Nov 4 , 2026
एप्पाल न्यूज़, सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे नंद लाल का आज शिमला ज़िला के रामपुर में उनके पैतृक गांव देओठी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर पार्थिव […]

You May Like

Breaking News