file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

भाजपा चुनाव समिति की बैठक धर्मशाला में सम्पन्न, सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में टिकटों को लेकर हुआ मंथन, चारों सीटें जीतने का दावा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, धर्मशाला

भाजपा चुनाव समिति की बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में धर्मशाला में सम्पन्न हुई।
बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा पंजाब चंड़ीगढ़ हिमाचल के प्रभारी सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहे।


प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि बैठक दो भागों में हुई पहले भाग में सभी क्षेत्रों के प्रभारियों , सह प्रभारियों एवं समन्वयको से अपने अपने क्षेत्रों का फीडबैक लिया गया।
जुब्बल कोटखाई के प्रभारी मंत्री सुरेश भारद्वज, सुखराम चौधरी, अर्की से मंत्री राजीव सैजल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, फतेहपुर से मंत्री विक्रम ठाकुर, राकेश पठानिया, सतपाल सत्ती, मंडी संसदीय क्षेत्र से मंत्री मोहिंद्र ठाकुर,गोविंद ठाकुर एवं राकेश जम्वाल ने अपना अपना फीडबैक दिया।
दूसरे भाग में भाजपा चुनाव समिति की बैठक हई जिसमे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा पंजाब चंड़ीगढ़ हिमाचल के प्रभारी सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , सह प्रभारी संजय टंडन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, महामंत्री त्रिलोक कापूर, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल एवं महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए बताया की आने वाले उपचुनावों में भाजपा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी, उन्होंने बताया कि यह चुनाव विकास पर लड़ा जाएगा । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में चौतरफा विकास किया है और कोविड संकटकाल में भी हिमाचल में विकास को रुकने नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ कोई भी मुद्दा नहीं है और कांग्रेस पार्टी दिशाहीन एवं नेतृत्वहीन है।

Share from A4appleNews:

Next Post

वन विभाग 4 से 6 अक्टूबर तक शिमला में करेगा ग्रीन वाइल्ड लाइफ फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन

Mon Oct 4 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलावन्य प्राणी सरंक्षण को लेकर प्रदेश वन विभाग 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मना रहा है। सप्ताह भर कई कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को वन्य प्राणी के सरंक्षण को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसी चरण में 4 से 6 अक्टूबर तक […]

You May Like

Breaking News