IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बधाई- SJVN का 1500 मेगावाट NJHPS प्रोजेक्ट CBIP अवार्ड से सम्मानित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

एसजेवीएन (सतलुज जल विद्युत निगम) के प्रमुख 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन (एनजेएचपीएस) को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ‘जलविद्युत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित परियोजना के लिए सीबीआईपी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) राज कुमार चौधरी और एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा ने प्राप्त किया।

यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित देश के सबसे बड़े भूमिगत जलविद्युत स्टेशन के सफलतापूर्वक संचालन, उत्कृष्ट सिविल संरचना और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय उपलब्धियां:

  • 3450.980 मिलियन यूनिट: वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में सर्वाधिक तिमाही विद्युत उत्पादन।
  • 39.572 मिलियन यूनिट: 13 अगस्त 2024 को एकल दिवस का सर्वाधिक उत्पादन।
  • 1222.170 मिलियन यूनिट: जुलाई 2024 में सर्वाधिक मासिक उत्पादन।
  • सतलुज नदी में उच्च सिल्ट स्तर के बावजूद बिना किसी शटडाउन के उत्पादन जारी।

एसजेवीएन के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से न केवल इसकी तकनीकी दक्षता सिद्ध हुई है, बल्कि यह कंपनी की संचालन क्षमता और निरंतर उत्कृष्टता का भी प्रतीक है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल को "डायमंड स्टेट्स अवार्ड" से किया सम्मानित

Sun Mar 23 , 2025
वित्तीय स्थिरता के लिए प्रदेश सरकार संरचनात्मक सुधारों पर कर रही कार्य: मुख्यमंत्री एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को उल्लेखनीय प्रगति के लिए डायमंड स्टेट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित डायमंड स्टेट्स समिट-2025 के दौरान मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News