file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” का शुभारंभ, झाकड़ी में वॉकथॉन का आयोजन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, झाकड़ी/रामपुर बुशहर
केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 26 अक्टूबर से 01 नवंबर, 2026 तक “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” मनाया जा रहा है।

सप्ताह का शुभारंभ परियोजना प्रमुख राजीव कपूर द्वारा कर्मचारियों/ अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर किया गया।
इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” के अनुरूप परियोजना प्रमुख ने कर्मचारियों को अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति अपनाने का संदेश दिया।


इस अवसर पर प्रशासनिक भवन से मेमोरियल तक वॉकथॉन का आयोजन भी किया गया, जिसके माध्यम से सतर्कता एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों, माहिलाओं को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुलदीप पठानिया ने संसद में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को किया सम्बोधित, कहा- संवाद सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता है जनकेन्द्रित विकास का मार्ग

Mon Oct 26 , 2026
एप्पल न्यूज़, नई दिल्ली/ शिमला नई दिल्ली के संसद भवन में भारत की संसद की मेजवानी में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को सम्बाधित करते हुए हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि जन केन्द्रित विकास का मार्ग संवाद, सहयोग और सांझा जिम्मेदारी से होकर गुजरता […]

You May Like

Breaking News